back to top

जन्मदिन पर रजनीकांत को प्रशंसकों ने दी बधाई

चेन्नई। थलाइवा के नाम से पहचाने जाने वाले तमिल सुपरस्टार रजनीकांत का गुरुवार को 69वां जन्मदिन मनाया गया और सुबह से ही प्रशंसकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। प्रशंसकों ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर उनका जन्मदिन मनाया और राज्यभर में कई जगह सामुदायिक भोज का आयोजन भी किया गया। रजनीकांत आखिरी बार फिल्म पेट्टा में नजर आए थे और इन दिनों वह फिल्म दरबार की शूटिंग में मसरूफ हैं।

फिल्म जगत के साथ ही राजनीति क्षेत्र की हस्तियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। द्रमुख प्रमुख एम. के. स्टालिन ने कहा,दिल से मेरे प्रिय मित्र को आज उनके जन्मदिन पर बधाई देता हूं। मैं आपके लिए दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन की कामना करता हूं। ट्विटर पर उनके प्रशंसकों की बधाईयों का आलम यह रहा कि हैशटैग के साथ थलाईवा सुपरस्टार रजनी को जन्मदिन मुबारक और रजनीकांत जन्मदिन मुबारक ट्रेन्ड कर रहा था।

अभिनेता एवं राजनेता और उनके पुराने दोस्त कमल हासन ने कहा, प्रिय मित्र, मैं आपके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। सफलता यूं ही आपके कदम चूमती रहे। निर्देशक मुरूगदास ने कहा, जन्मदिन मुबारक हो थलाइवर रजनीकांत सर। मैं आपके लिए सफलता, स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं। आप प्रेरणा के सतत स्रोत हैं। मैं आपकी बेहतरीन जिंदगी का छोटा सा हिस्सा बन खुश हूं। फिल्म दरबार में रजनीकांत के साथ नजर आने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, थलाइवा जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके साथ दरबार में काम करना मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

RELATED ARTICLES

मेरे भीतर एक्टिंग का सपना मां ने जगाया : मुस्कान वर्मा

धीरे-धीरे आॅडिशन देना शुरू कियालखनऊ। एक्ट्रेस मुस्कान वर्मा ने छोटे शहर रुड़की से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाई। म्यूजिक सीखने वाली मुस्कान के...

ऐश्वर्या राय की ट्रोलिंग पर भड़कीं माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी ने भी अनन्या पांडे का किया बचाव

मुंबई। कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हुई बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग पर...

जैकलीन फर्नांडिस पर तय होंगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, दिल्ली की अदालत ने दिया 3 जून को पेश होने का आदेश

नई दिल्ली । 200 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की कानूनी मुश्किलें और ज्यादा बढ़...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...