back to top

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए बना फर्जी सिपाही, स्कॉलरशिप को बताया वेतन, वाराणसी में गिरफ्तार

वाराणसी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए खुद को सिपाही बताकर पुलिस की वर्दी पहनकर शहर में 15 दिनों तक खुलेआम घूमता रहा। पुलिस ने जब उसे संदिग्ध अवस्था में पकड़ा और पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आ गई। आरोपी की पहचान सिद्धार्थ सिंह के रूप में हुई है, जो भोजपुर (थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली) का निवासी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी रामनगर किला मार्ग पर किशोरी बालिका इंटर कॉलेज के पास संदिग्ध हालात में घूम रहा था। मौके पर गश्त कर रही पुलिस टीम को जब उसके हावभाव पर शक हुआ, तो उसे रोककर पूछताछ की गई। शुरुआती जवाबों में वह खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही बताने लगा, लेकिन जब गहराई से सवाल पूछे गए, तो उसकी पोल खुल गई।

पुलिस पूछताछ में सिद्धार्थ ने कबूल किया कि उसने यह सारा नाटक अपनी महिला मित्र को इम्प्रेस करने के लिए किया। उसने खुद को पुलिस सिपाही बताते हुए गर्लफ्रेंड को वर्दी में फोटो भेजे थे और दावा किया था कि उसकी ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है और वह अब यूपी पुलिस में नियुक्त हो गया है।

सिद्धार्थ लंका थाना क्षेत्र के नासिरपुर सुसुवाही इलाके में एक किराए के मकान में रह रहा था। वह अपनी मां को भी यह यकीन दिला चुका था कि वह सिपाही बन चुका है। असल में वह एक कॉलेज का छात्र था और उसे मिलने वाली ₹10,000 की स्कॉलरशिप को घर में वेतन के रूप में भेजता था, ताकि परिवार को शक न हो।

थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह के अनुसार, आरोपी ने अर्दली बाजार से पुलिस की वर्दी सिलवाई थी और एक फर्जी पुलिस आईडी कार्ड भी बनवाया था। वह पिछले 15 दिनों से लगातार खुद को सिपाही बताकर घूम रहा था और वर्दी का दुरुपयोग कर रहा था।

डीसीपी क्राइम सरवणन टी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसके परिजनों से भी पूछताछ की है।
वहीं, एसीपी कोतवाली प्रज्ञा पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वह किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं था। हालांकि, पुलिस वर्दी का दुरुपयोग एक गंभीर अपराध है। इससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं और आम नागरिकों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है।

फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इन 15 दिनों में कहीं किसी आम नागरिक को धमकाया, डराया या ठगा तो नहीं। उसके मोबाइल फोन की भी फॉरेंसिक जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि उसने वर्दी का और किन-किन तरीकों से गलत इस्तेमाल किया। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों...

कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, सेना ने संभाला मोर्चा

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम में ढलाई का काम चलने...

जूनियर विश्व चैंपियनशिप में वंशिका और नरवाल ने भारत को दिलाया रजत पदक

सुहल (जर्मनी)। वंशिका चौधरी और शिव नरवाल की भारतीय जोड़ी ने यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम...

बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन प्रदर्शन का प्रथम दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला के अंतर्गत आज...

एक बेटे की मार्मिक कहानी है ‘त्रासदी’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

बड़ा मंगल पर एक लाख पौधों का किया गया वितरण

लखनऊ में 15,000 से अधिक भंडारों का किया गया आयोजनबड़ा मंगल भंडारे: सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण की पहल लखनऊ। मंगलमान संस्था की ओर से...

ऋषि का सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

465वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापनालखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत विधान परिषद अध्यक्ष कुँवर मानवेन्द्र...

काकोरी में निकली कलश यात्रा, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

लखनऊ। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे गुरुवार आएंगे जैसे भक्ति गीतों के साथ जैन समाज की सैकड़ो महिलाओं ने बुधवार को कलश...

सोशल मीडिया ने मुझे अभिनय का मौका दिया : कपिल कानपुरिया

लखनऊ। फैमली कंटेंट और समाज से जुड़े किस्सों को लेकर एक अलग अंदाज में दिखने वाले कपिल कनपुरिया अब एक पापुलर वेब सीरीज में...