back to top

Israel-Hamas War : इजराइल के आदेश के बाद उत्तरी गाजा से फलस्तीनियों का पलायन, जमीनी कार्रवाई की आशंका 

यरूशलम। इजराइल की सेना ने कम से कम दस लाख फलस्तीनियों को उत्तरी गाजा को खाली करके सुदूर दक्षिण की ओर जाने को कहा है, जिसके बाद फलस्तीन के लोगों ने बड़ी संख्या में क्षेत्र से पलायन शुरू कर दिया है। इजराइल की चेतावनी के बीच, जमीनी कार्रवाई की आशंका बढ़ गई है।

इजराइल की ओर से शुक्रवार को जारी हमलों के बीच लोग कार, ट्रक और खच्चरों पर परिजनों के अलावा जरूरत का कुछ सामान लाद कर दक्षिण में मुख्य सड़कों की तरफ निकल पड़े। फलस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास की मीडिया टीम ने कहा कि युद्धक विमानों ने दक्षिण की ओर जा रही कारों को निशाना बनाया, जिससे उनमें सवार 70 से अधिक लोग मारे गए।

इजराइल की सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने आतंकवादियों के सफाए के लिए गाजा में अस्थायी छापे मारे और लगभग एक सप्ताह पहले इजराइल पर हमास के हमले के बाद अगवा किए गए लगभग 150 लोगों की तलाश की।
सेना ने अपने निकासी आदेश में कहा कि उसकी योजना गाजा सिटी के आसपास के इलाके में जमीन के नीचे बने हमास के ठिकानों को निशाना बनाने की है। लेकिन फलस्तीन और मिस्र के अधिकारियों को आशंका है कि इजराइल वास्तव में गाजा के लोगों को मिस्र के साथ लगती दक्षिणी सीमा से बाहर निकालना चाहता है।

संयुक्त राष्ट्र ने इजराइल से अपने इस निर्देश को वापस लेने का आग्रह किया है। लेकिन इजराइल की सेना ने कहा कि उसने गाजा सिटी के आसपास हमास के भूमिगत ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बनाई है। हमास ने लोगों से निकासी निर्देश पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

गाजा में परिवारों के बीच क्षेत्र में रुकने या वहां से चले जाने को लेकर अनिश्चितता की स्थिति है। इजराइली बलों ने पड़ोस के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया है और गाजा में भोजन, पानी और चिकित्सा आपूर्ति बंद कर दी है। गाजा सिटी में पैलेस्टीनियन रेड क्रीसेंट की प्रवक्ता नेबाल फारसाख ने रुंधे गले से कहा, भोजन के बारे में भूल जाइए, बिजली- ईंधन के बारे में भूल जाइए। इस वक्त की चिंता बस यही है कि क्या आप जिंदा रहने वाले हैं।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सप्ताह भर से जारी युद्ध में क्षेत्र के लगभग 1,900 लोग मारे गए हैं। वहीं, इजराइल सरकार ने कहा कि हमास के हमलों में 1,300 से अधिक इजराइली मारे गए हैं, जिनमें से अधिकतर नागरिक थे। सरकार के अनुसार, युद्ध में लगभग 1,500 हमास आतंकवादी भी मारे गए हैं। दक्षिणी इजराइल में हमास के हमले के बाद शुक्रवार को इजराइल ने गाजा में छापे मारे।

सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि इजराइली सैनिक छापे मारने के बाद चले गए। सेना की यह कार्रवाई उस जमीनी कार्रवाई की शुरुआत नहीं प्रतीत हुई, जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही थी। इजराइली सेना की ओर से उत्तरी गाजा को खाली करने का निर्देश देने के बाद क्षेत्र में इजराइल की ओर से जमीनी कार्रवाई किए जाने की आशंका बढ़ गई है।

यह खबर पढ़े- भारत और श्रीलंका के बीच चार दशक बाद नौका सेवा बहाल, पीएम ने संबंधों में नया अध्याय बताया 

RELATED ARTICLES

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...