back to top

प्रत्येक उद्योग किसी एक शैक्षणिक संस्था को अपने साथ जोडे : योगी

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक उद्योग को किसी एक शैक्षणिक संस्था को अपने साथ जोड़ना चाहिए, जिससे युवा अपनी डिग्री लेते समय और अपना डिप्लोमा का पाठ्यक्रम पूर्ण करते समय ही इन्टर्नशिप के कार्यक्रम से भी जुड़ सके। इन युवाओं के प्लेसमेन्ट की व्यवस्था भी की जानी चाहिए। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक नया कार्यक्रम आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शनिवार को लोक भवन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत चयनित 66 समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी (उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद), 204 अनुदेशक (प्राविधिक शिक्षा विभाग) एवं 130 कनिष्ठ सहायक (लोक निर्माण विभाग) को नियुक्ति पत्र वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गयी मिशन रोजगार पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी नियुक्तियां तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश के विभिन्न भर्ती आयोग और बोर्ड तेजी के साथ नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके द्वारा भी कई सुधार किए गए हैं। यह सुधार प्रदेश के युवाओं के लिए अनुकूल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत डेढ़ वर्षों में यह 17वां नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न किया जा रहा है। आज 3 विभागों के कुल 400 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। 2 नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम शीघ्र ही सम्पन्न होने जा रहे हैं। विगत डेढ़ वर्षों में अब तक 55 हजार से अधिक युवाओं को सफलतापूर्वक चयन प्रक्रिया द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं। यह नियुक्ति पत्र प्रदेश के विभिन्न भर्ती आयोगों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किए गए हैं। प्रदेश में विगत 6 वर्षों में अब तक लगभग 6 लाख शासकीय नियुक्तियां की जा चुकी हंै।

इन नियुक्तियों में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का प्रश्न खड़ा नहीं कर सका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में व्यापक परिवर्तन हुए हैं। देश ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आवास की सुविधा प्रदान की जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था की गयी है। अवसंरचना के क्षेत्र में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इनसे नए अवसरों का सृजन हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप प्रदेश, देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर है। वर्ष 2017 से पूर्व युवाओं के मन में निराशा थी क्योंकि प्रदेश में चयन की प्रक्रिया में भेदभाव होता था।

ग्रुप-बी और गु्रप-सी के गैर-राजपत्रित पदों को साक्षात्कार की प्रक्रिया से मुक्त किया जा चुका है। प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) की भी व्यवस्था की गई है। इसमें प्रतिवर्ष लाखों युवा भाग लेते हैं। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही भर्ती की आगे की प्रक्रिया से जोड़ा जाता है। जो भी चयन किया जा रहा है वह धांधली की प्रक्रिया से पूरी तरह से मुक्त है। योग्यतम लोग प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। निजी क्षेत्र में भी संभावनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएसएमई का सबसे बड़ा बेस उत्तर प्रदेश के पास उपलब्ध है।

प्रदेश में एमएसएमई की 90 लाख से अधिक इकाइयां हैं। इनको रोजगार सृजन का माध्यम बनाने के लिए कई प्रक्रियाओं को सरल बनाने का कार्य किया गया। एक जिला एक उत्पाद योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से भी प्रदेश की प्रतिभा को स्किल के साथ जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश को निर्यात के हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में लगभग 36 लाख करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह एक बहुत बड़ी राशि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 6 वर्षों में प्रदेश की जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रदेश की टीम ने जो परिवर्तन करके दिखाया है। इससे प्रदेश के युवाओं को नए अवसर प्राप्त हुए हैं। विगत 6 वर्षों में प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था, शुचितापूर्ण और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि वर्ष 2047 में देश जब अपनी आजादी का शताब्दी महोत्सव मना रहा होगा, उसमें नागरिक कर्तव्य एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। यह प्रधानमंत्री के पंच प्रणों में से एक प्रण है। इसकी शुरूआत हमारे गांवों, नगरों, विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले प्रयासों और एक नागरिक के रूप में हम सब द्वारा किए जाने वाले सामूहिक प्रयासों से होगी। कार्यक्रम को लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद तथा प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में नवचयनित अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। महिलाओं व वंचितों को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर मिल रहे हैं। सभी अभ्यर्थी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करेंगे।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...