back to top

यूरोप के बाजार UP के आम का कर रहे इंतजार : योगी

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रूस में उत्तर प्रदेश के आमों की काफी मांग है। वहां पर 800 सौ रुपये प्रति किलो आम बिक रहा है। यहां से कार्गो के माध्यम से आम भेजने में 190 रुपये का खर्च आता है। यानी कोई किसान अगर रूस में आम भेजेगा तो उसे 600 रुपये से ज्यादा का नेट प्रॉफिट होगा। हमें यहां के आमों को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाना है। यूरोप के बाजार उत्तर प्रदेश के आम का इंतजार कर रहे हैं। शॉर्टकट न अपनाएं अपनी गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए मांग के अनुरूप प्रोडेक्ट तैयार करें।

आम के ट्रकों को दिखाई हरी झंडी

उक्त उद्गार मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अवध शिल्पग्राम में ‘आम महोत्सव’ के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। 3 दिन तक चलने वाले आम महोत्सव में 725 प्रजातियों के आम रखे गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मॉस्को, दुबई व बहरीन को निर्यात किए जाने वाले आम के ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके तहत लखनऊ से 2 टन आम मॉस्को, 12 टन आम बहरीन और 1 टन आम दुबई निर्यात किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बीज से लेकर बाजार तक की दूरी को कम करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हमने दुनिया के अलग-अलग देशों में टीमें भेजी थी।

प्रदेश की औद्यानिक फसलों के लिए हमें वैश्विक बाजार को टटोलना होगा। इसके लिए विभिन्न देशों में मौजूद भारत के मिशन के माध्यम से यूपी के कृषि से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम महोत्सव किसानों की आमदनी को कई गुना बढ़ाने का एक मंच है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हित से जुड़े सभी आवश्यक कदम उठा रही है। योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के अंदर 4 स्थानों पर पैक हाउस बनाए हैं। अभी पिछले दिनों वाराणसी के पैकहाउस से दो टन आम हमें दुबई भेजने का अवसर प्राप्त हुआ। ऐसे ही कार्यक्रम हमें सहारनपुर, अमरोहा और लखनऊ पैकहाउस से आयोजित करने होंगे।

उन्होंने कहा कि औद्यानिक फसल के साथ-साथ हमें यहां की सब्जियों को भी वैश्विक बाजार में पहुंचाना होगा। इसके लिए हमारे कृषि वैज्ञानिकों और उद्यान विभाग के अधिकारियों को सामूहिक प्रयास करना होगा तब ही हम नई संभावनाओं को तलाश पाएंगे और उत्तर प्रदेश के कृषि एवं औद्यानिक उत्पादों को एक अलग पहचान दिला पाएंगे। आम महोत्सव में उत्पादक, के्रता, विक्रेता और निर्यातक शामिल हुए। इनमें अलीगढ़ के आम के्रता डॉक्टर मोबिनुद्दीन खान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का नतीजा है कि पिछले सप्ताह रूस की राजधानी मास्को में आमरस कार्यक्रम का सफल आयोजन हो पाया। वहां के लोगों ने यूपी के दशहरी, लंगड़ा, चौसा आदि आमों का स्वाद चखा।

सीएम की यूपी के आमों को वैश्विक पहचान दिलाने की दृढ़ इच्छा शक्ति की वजह से आज यहां के आम रूस, दुबई और बहरीन पहुंच पा रहे हैं। आम विक्रेता बहरीन के लतीश भाटिया ने कहा कि यह महोत्सव हमारे यूपी के आमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम दो से तीन टन आम प्रत्येक सप्ताह निर्यात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां के आमों को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इससे आम के किसानों के साथ आम से बने उत्पादों का कारोबार करने वालों को काफी फायदा मिलेगा।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम और आम से बने विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने आम महोत्सव 2023 की स्मारिका का विमोचन किया। इसके अलावा सीएम ने आम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसानों और व्यापारियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह एवं आम उत्पादक किसान मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...