back to top

25 चौकियों पर हुई 5500 रुद्रों की स्थापना

 

रुद्राभिषेक से जलकर नष्ट हो जाते हैं महापातक

ऋषिकेश से लाये एक हजार लीटर जल से हुआ रुद्राभिषेक

लखनऊ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव की कृपा से शुभ संवत पिंगल नाम संवत्सर 2080 श्रावण मास कृष्ण पक्ष एकादश्याम एकादशी तिथि गुरुवार को श्री रामलीला ग्राउंड में प्रात: 11 बजे से 15वां सपादलक्ष रुद्राभिषेक सवा लाख रुद्र, 27 चौकियों पर शिव परिवार के साथ प्रत्येक चौकी पर 55 सौ रूद्र विराजमान कर शिव भक्तों ने पूजा प्रारंभ की।
आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शिववास में कैलाश पर नंदी की सवारी एवं सानिध्य में रुद्राभिषेक करने से सुख समृद्धि परिवार में आनंद मंगल और अभीष्ट सिद्ध की प्राप्ति होती है। इसी के तहत आज प्रमुख आचार्य ने हर हर महादेव के मंत्र उच्चारण अपने अन्य सहयोगियों के साथ वैदिक मंत्रों से रुद्राभिषेक पूजा प्रारंभ किया जिसमें विभिन्न चौकियों पर 27 यजमान अपने परिवार के साथ सम्मिलित हुए। यह चौकी पहले से आरक्षित कर दी गई थी।
ऋषिकेश से 1000 लीटर गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक किया गया साथ में दूध, दही, घी, शर्करा गन्ने का रस, कुशोदक से अभिषेक किया गया। आचार्य शिवशंकर पांडे ने बताया कि ध्यान, आसन, प्राणायाम, पुण्याह्वचन आवाहन प्रतिष्ठा आसन पदय अर्घ्य आचमन स्नान षोडसोपचर पूजन किया गया। तत्पश्चात भगवान का श्रंगार किया गया। रुद्राष्टाध्यायी के अंतर्गत नमक चमक के साथ दूध की धारा चलाई गई तत्पश्चात स्तुति, आरती, पुष्पांजलि के पश्चात आचार्यों द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया गया।

रुद्र भगवान शिव का दूसरा पर्यायवाची शब्द है। रुद्रार्चन और रुद्राभिषेक से हमारे कुंडली से महापातक भी जलकर भस्म हो जाते हैं और साधक में शिवत्व का उदय होता है तथा भगवान शिव का शुभ आशीर्वाद भक्त को प्राप्त होता है और सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। ऐसा कहा जाता है की एकमात्र सदाशिव रूद्र के पूजन से सभी देवताओं की पूजा स्वत: हो जाती है और यह भी बताया कि रुद्राभिषेक के विभिन्न पूजन से लाभ इस प्रकार है जल से अभिषेक करने से वर्षा होती है। असाध्य रोगों एवं बाधाएं दोष अथवा ऐसी बीमारी जो पकड़ में नहीं आ रही हो को शांत करने के लिए कशोदक, भवन वाहन के लिए दही से लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से, धन वृद्धि के लिए शहद एवं घी से, तीर्थ के जल से अभिषेक करने से मोक्ष की प्राप्त होती है इत्र मिले जल से अभिषेक करने से बीमारी नष्ट होती है। पुत्र प्राप्ति के लिए गोदुग्ध ज्वर की शांति के लिए शीतल जल घी की धार से रुद्राभिषेक करने से वंश का विस्तार होता है। शक्कर मिले दूध से अभिषेक करने पर जड़ बुद्धि वाला भी ज्ञानवान हो जाता है।

विशेष अवसर सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि आदि पर विभिन्न वस्तुओं से अभिषेक करना चाहिए। इसमें कोई संदेह नहीं है किसी भी पुराने नियमित रूप से पूजे जाने वाले शिवलिंग का अभिषेक बहुत ही विशेष फल देता है। रुद्राभिषेक का फल बहुत ही शीघ्र प्राप्त होता है विद्वानों ने इसकी भूरी भूरी प्रशंसा की है। पुराणों में भी इससे संबंधित अनेक कथाओं का विवरण प्राप्त है।
आयोजक हरिश्चंद्र अग्रवाल ने बताया कि यह पूजा हर वर्ष श्रावण माह में होती है। पर्यावरण को विशेष ध्यान में रखते हुए इस बार भी रामलीला मैदान में गड्ढा खोदकर भगवान की मूर्तियां व बची हुई पूजन सामग्री को विसर्जित किया गया है। आज की पूजा के प्रमुख यजमानगण हरिश्चंद्र अग्रवाल अमरनाथ मिश्र आदित्य प्रकाश द्विवेदी राजेंद्र कुमार अग्रवाल अरविंद तिवारी उत्कृष्ट त्रिपाठी लोकेश अग्रवाल विनोद महेश्वरी सुधीर गुप्ता मनमोहन सूर्य प्रकाश शुक्ला शिवम अग्रवाल विनोद अग्रवाल विमल गुप्ता दीपक बाजपेई अतुल त्रिपाठी सतीश चंद्र मिश्र प्रीति निगम नरेश कुमार वर्षा शर्मा अनुज अग्रवाल अरविंद पाठक अर्चना मेहरोत्रा वेद प्रकाश प्रीति निगम नीरज मिश्रा मनु मनोचा संजय सोनकर देवेश एवं अन्य शिव भक्त गण उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

सावन संकष्टी चतुर्थी आज, बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। सनातन धर्म में सावन का महीना और संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश और शिवजी की कृपा पाने के लिए खास माना जाता...

लगातार बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू । लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...