back to top

सभी जिलों में दो हाईटेक नर्सरी की स्थापना एवं संचालन तय समय में किया जाये पूरा : दिनेश प्रताप सिंह

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रो इरिगेशन योजना के तहत कार्यरत जिन फर्मों व कंपनियों द्वारा अनुबंध के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। प्रदेश के समस्त जिलों में दो हाईटेक नर्सरी की स्थापना सुनिश्चित किया जाय तथा उनका निर्माण कार्य एवं संचालन निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाय। नवाचार को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में वृद्धि के लिए बुंदेलखण्ड में सेंटर आॅफ एक्सीलेंस फॉर ड्राईलैंड हॉर्टिकल्चर (खजूर, अंजीर, नींबू वर्गीय आदि के लिए) और मिजार्पुर में सेंटर आॅफ एक्सीलेंस फॉर ड्रैगन फ्रूट्स की स्थापना की जाय।

यह निर्देश उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिये। उद्यान मंत्री गुरूवार को प्रदेश में औद्यानिक विकास को गति देने एवं संचालित कार्यक्रमों के ससमय क्रियान्वयन के लि अपने मंत्री आवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। हाईटेक नर्सरी में समय से स्वस्थ एवं गुणवत्तायुक्त पौध तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराया जाय। ओद्योनिक खेती का नया खाका खींचा जाय, इसके लिए हाईटेक नर्सरी और मिनी सेंटर आॅफ एक्सीलेंस में एग्रो क्लाइमेटिक जोन तथा क्षेत्रीय मांग के अनुसार पौध उत्पादन किया जाय।

राजकीय पौधशालाओं की भूमि का भी शत-प्रतिशत प्रयोग किया जाय। विभागीय पौधशालाओं में उच्च गुणवत्ता के पौध तैयार कराकर विभाग द्वारा प्रदेश में पौधरोपण कार्यक्रम स्वयं संचालित किया जाय। उन्होंने कहा कि हाईटेक नर्सरी, इन्क्यूबेशन सेंटर, पर ड्रॉप मोर डॉप-माइक्रोइरीगेशन, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्य खाद्य उन्नयन आदि योजनाओं की मानीटरिंग के लिए नियुक्त किये गये नोडल अधिकारी पूरी गंभीरता एवं सकरात्मक सोच के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी मंडल स्तर पर योजनाओं की समीक्षा करें तथा स्थानीय किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं का निदान सुनिश्चित करें।

जनपद स्तर पर नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों के हितों के संचालित योजनाओ का लाभ पात्र किसानों को अधिक से अधिक मिले, इसके प्रयास किये जाय। उन्होंने कहा कि योगी सरकार किसानों के हितों के लिए निरन्तर कार्य कर रही है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बरतने पर सम्बन्धित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि गांवों में जाकर किसानों को परम्परागत खेती के अलावा औद्यानिक क्षेत्र में व्यावसायिक फसल की ओर भी उनका ध्यान आकर्षित करें, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। बैठक में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशक डॉ. अतुल कुमार सिंह सहित विभागीय संयुक्त निदेशक, वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे तथा मण्डलीय उपनिदेशक एवं जनपदीय उद्यान अधिकारियों ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...