back to top

उद्यमी निवेश की गारंटी लें, पूंजी और उनकी सुरक्षा की गारंटी सरकार लेगी : योगी आदित्यनाथ


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उद्यमी केवल निवेश की गारंटी लें, पूंजी और उनकी सुरक्षा की गारंटी सरकार की होगी। योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में सोमवार को यहां एसएलएमजी बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र का उदघाटन किया।

इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 2018 में पहले निवेशक सम्मेलन के वक्त जब दो लाख करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, तो लोग हमारे निर्णय पर हंसते थे। देशभर के उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश से कतराते थे। मगर आज उत्तर प्रदेश में अबतक 38 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि उद्यमी केवल निवेश की गारंटी लें, पूंजी और उनकी सुरक्षा की गारंटी सरकार की होगी। इससे पहले योगी ने एसएलएमजी बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र का अवलोकन किया। उन्होंने संयंत्र के वर्कशॉप में जाकर बॉटलिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बॉटलिंग संयंत्र प्रदेश सरकार के निवेश की उस नीति का हिस्सा है, जो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने निवेश, रोजगार और बेहतरीन औद्योगिक
वातावरण देने के लिए शुरू की है। पिछली विपक्ष की सरकारों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस संयंत्र की स्थापना से अमेठी को निवेश का नया
उपहार मिला है।

दशकों पहले यहां औद्योगिक परिक्षेत्र चिह्नित हुआ था। मगर पहले की सरकारों के पास विकास का एजेंडा नहीं था। वे जातिवाद और परिवाद को बढ़ावा देते थे। योगी ने दावा किया ये संयंत्र निवेश और रोजगार का बड़ा स्रोत बनेगा। स्थानीय आईटीआई और पॉलिटेक्निक के छात्रों को यहां जोड़ा जाएगा। बहुत शीघ्र अमेठी में हजार
करोड़ का एक और बड़ा निवेश आने जा रहा है।

अमेठी की सांसद ईरानी ने इस मौके पर कहा कि अगर नियत साफ हो और नेतृत्व में विजन हो तो असंभव भी इस धरा पर संभव हो सकता है। लधानी समूह के विवेक लधानी ने बताया कि एसएलएमजी बेवरेज प्रा लि, दक्षिण-पश्चिम एशिया में कोको कोला का सबसे बड़ा बॉटलर है। समूह की ओर से उत्तर प्रदेश में दो हजार करोड़ का निवेश इस साल किया गया है।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...