back to top

उद्यमी आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव : सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को लघु उद्योग दिवस पर देश और प्रदेश के उद्यमियों और कारीगरों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा लघु उद्योग दिवस पर देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान दे रहे सभी उद्यमियों, कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों को शुभकामनाएंउ उन्होंने कहा आप सभी आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव और लोकल से ग्लोबल की प्रेरणा हैं।

योगी ने कहा, आपका श्रम, संकल्प, सृजनशीलता और सफलता रोजगार, नवाचार और भारत की आर्थिक स्वतंत्रता का आधार है। उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, लघु उद्योग दिवस की समस्त देश व प्रदेश वासियों तथा उद्यम क्षेत्र से जुड़े सभी उद्यमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंउ उन्होंने कहा, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज लघु उद्योग क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ बनकर, लाखों लोगों को रोजगार, नवाचार और सम्मानजनक जीवन दे रहा है।

उन्होंने आह्वान किया कि आइए, हम सब मिलकर वोकल फॉर लोकल अभियान को सफल बनाएं और स्थानीय उद्यमियों को सशक्त करें। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, लघु उद्योग दिवस की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों तथा उद्यम क्षेत्र से जुड़े सभी उद्यमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...