back to top

ऊर्जा मंत्री ने दिए आदेश : 31 मार्च से पहले पूरी हों गर्मियों में निर्बाध आपूर्ति की तैयारियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने आगामी गर्मियों में बिजली की मांग बढऩे के मद्देनजर उपभोक्ताओं को इसकी निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 31 मार्च तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

शर्मा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विद्युत निगम के कार्यों की समीक्षा करने के दौरान कहा कि गर्मियों में भी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो, इसके लिए सभी तैयारियां 31 मार्च से पहले पूरी कर ली जाएं और इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को सुधारों के लिए 100 दिन की कार्ययोजना पर काम करने को भी कहा। शर्मा ने ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव को इसकी सतत निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने स्तर से तैयारियों को लेकर सभी विद्युत वितरण कम्पनियों के समर प्लान की समीक्षा कर लें।

साथ ही जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर भी कार्वाई हो। बिजली मंत्री ने कहा कि विद्युत निगम 90 हजार करोड़ के घाटे से गुजर रहा है और ऐसे में बिजलीकर्मी सभी बकाएदार उपभोक्ताओं के दरवाजे खटखटाएं तथा उन्हें भुगतान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कनेक्शन काटना कोई विकल्प नहीं है, इसका विशेष ध्यान रखें।

RELATED ARTICLES

संगीत और नृत्य से सजी क्लासिकल वॉइस आफ अवध की शाम

लखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के दो दिवसीय उत्सव क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026 का सफल आयोजन तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय,...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...