back to top

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित हनुमान सेतु पीपा पुल का विधिवत लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पीपा पुल केवल एक अस्थायी व्यवस्था नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत शुरुआत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता इस स्थान पर शीघ्र ही एक स्थायी एवं मजबूत पक्का पुल निर्माण कराने की है, जिससे आने वाले वर्षों में क्षेत्र के लोगों को और अधिक सुविधा प्राप्त होगी।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस पुल के बन जाने से लगभग 30 हजार से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए आवागमन अब बेहद सरल और सुगम हो जाएगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास की रोशनी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति एवं बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नगर विकास विभाग द्वारा स्थापित की गई आधुनिक स्ट्रीट लाइटों की सराहना स्वयं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई है, जो विभाग के कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को दर्शाता है।मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि जो क्षेत्र अब तक विकास से अछूते रह गए थे, वहां भी अब तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने मंत्री एके शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में विकास की एक नई लहर आई है।इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...