back to top

हर किसी को भाजपा में शामिल करना अच्छा विचार नहीं: एकनाथ खडसे

मुंबई: भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने शनिवार को कहा कि जिन नेताओं के खिलाफ भाजपा कभी भ्रष्टाचार के आरोप लगाती थी, उन्हें भगवा पार्टी में शामिल करना अच्छा विचार नहीं है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा अन्य दलों से अलग पार्टी के रूप में जानी जाती है और इस छवि को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राधाकृष्ण विखे पाटिल और कालिदास कोलम्बकर तथा राकांपा विधायक शिवेंद्रसिंह भोंसले, संदीप नायक और वैभव पिचाड सहित कई नेता हाल के हफ्तों में महाराष्ट्र में भाजपा में शामिल हुए हैं। खडसे ने एक मराठी न्यूज चैनल से कहा, (केंद्रीय मंत्री) नितिन गडकरी ने भाजपा में नेताओं के आने का तांता लगने के बारे में एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सत्ता में है और इसलिए कई लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। उन्होंने गडकरी को उद्घृत करते हुए कहा कि जो लोग निजी स्वार्थों के साथ भगवा पार्टी में शामिल हो रहे हैं, वे इसके सत्ता से बाहर होने पर पार्टी छोड़ कर चले जाएंगे।

 

खडसे ने कहा, मैं गडकरी के बयान से सहमत हूं। मैं भी भाजपा में अच्छे लोगों के शामिल होने के पक्ष में हूं। अन्यथा पार्टी का विस्तार नहीं होगा। लेकिन उन लोगों को शामिल करना नुकसानदेह होगा, जिनके खिलाफ हमने या जिन्होंने हम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उनके विधानसभा क्षेत्र मुक्ताईनगर पर भाजपा के कुछ अन्य नेताओं की नजरें होने की चर्चा के बीच खडसे ने कहा, मैं फिर से यह सीट मांगूगा। पार्टी ने यदि मुझे टिकट दिया तो मैं चुनाव लडूंगा। इस साल अक्टूबर में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। खडसे ने एक भूमि सौदे में अनियमितता के आरोपों का सामना करने पर 2016 में राज्य कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।

RELATED ARTICLES

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोमानिया के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की, प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की बातचीत का किया नेतृत्व

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रोमानिया के दौरे पर हैं। यह लगभग तीन दशकों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की रोमानिया की पहली राजकीय...

वरुण धवन और नोरा फतेही ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरे

नई दिल्ली। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री नोरा फतेही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...