back to top

एकदंत संकष्टी चतुर्थी 16 को, भक्त करेंगे बप्पा की पूजा

लखनऊ। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के नाम से जाना जाता है, क्योंकि रोजाना विधिपूर्वक भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को सभी बाधाओं से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। वहीं, हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में एकदंत संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भक्त गणपति बप्पा की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत भी करते हैं। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरूआत 16 मई को सुबह 04 बजकर 02 मिनट पर होगा और अगले दिन यानी 17 मई को सुबह 05 बजकर 13 मिनट पर तिथि खत्म होगी। इस प्रकार से एकदंत संकष्टी चतुर्थी का पर्व 16 मई को मनाया जाएगा।

शिववास योग समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग
ज्योतिषियों की मानें तो ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक सिद्ध योग है। इसके बाद साध्य योग का संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान गणेश की पूजा करने से सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलेगी। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतर्ु्थी तिथि पर शिववास योग भी पूरे दिन है। इस दौरान देवों के देव महादेव कैलाश पर विराजमान रहेंगे। इस योग में भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

पूजा का मुहूर्त
सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 13 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 06 मिनट पर
चंद्रोदय- रात 10 बजकर 39 मिनट से
चंद्रास्त- सुबह 07 बजकर 51 मिनट पर
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 06 मिनट से 04 बजकर 48 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 04 मिनट से 07 बजकर 25 मिनट तक
निशिता मुहूर्त- रात 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक

एकदंत संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि
चतुर्थी तिथि के दिन की शुरूआत देवी-देवता के ध्यान से करें। स्नान करने के बाद मंदिर की सफाई करें। चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजमान करें। गणपति बप्पा को पीला चंदन लगाएं और पुष्प अर्पित करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। मोदक, फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। गणेश जी के मंत्रों का जप और गणेश चालीसा का पाठ करें। आखिरी में लोगों में प्रसाद बाटें।

RELATED ARTICLES

भजन गायक जय पांडे ‘कोकिल’ के सुमधुर भजनों ने समां बांधा

गंगा आरती के साथ सम्पन्न हुआ दो दिवसीय भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव अंतरराष्ट्रीय भजन गायक जय पांडे 'कोकिल' और तबला वादक श्रीप्रकाश पांडे ने आयोजन...

उत्कृष्ट कार्य के लिये युवा हुए सम्मानित

रोट्रैक्ट क्लब की 42वां सम्मेलन व अवार्ड समारोहमाही ने किया अभिषेक, सूर्यांश व विशाखा को पुरस्कृतलखनऊ। रोट्रैक्ट क्लब की यहां एक होटल में चली...

देश और समाज के विभिन्न सरोकार गीत संग्रह ‘सारे गीत तुम्हारे’ में समाहित है : अशोक अज्ञानी

गीत संग्रह 'सारे गीत तुम्हारे' का लोकार्पणलखनऊ। प्रांजल पब्लिकेशन्स के तत्वावधान में आज हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में रायबरेली के युवा गीतकार सौरभ...

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...