back to top

टोली बनाकर जेवरात चोरी करने वाली गिरोह की आठ महिलाएं गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी की मड़ियांव पुलिस ने महिलाओं के एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है जो टुकड़ियों में निकलती थीं और फिर भीड़ भाड़ वाले स्थानों में शामिल होकर चोरी की घटनाएं कारित करती थीं। बताया जा रहा है कि इस गिरोह में शामिल कुछ महिलाएं ई रिक्शा व ऑटो का भी इस्तेमाल करती थीं ताकि साथ बैठी सवारियों से चोरी की घटनाएं की जा सकें। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद यह महिलाएं अपनी अन्य दोस्त महिलाओं को चोरी किये हुए जेवरात दे देती थीं जिससे पकड़े जाने पर पुलिस उनसे कुछ बरामद न कर सके। पुलिस ने कब्जे से हजारों की नकदी व चोरी किये हुए सोने के जेवरात बरामद किये हैं।

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस आयुक्त एसएम कासिम आब्दी के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ियांव पुलिस की एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस उक्त गिरोह की गिरफ्तारी के लिए प्रयास रत थी तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी करने वाला महिलाओं का एक गिरोह इलाके में मौजूद है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भरोसा किया और ततकाल महिला कांस्टेबल को लिया और मौके पर पहुंचकर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़ी गयी महिलाओं ने अपना नाम देवां बाराबंकी निवासी रीमा उपरोक्त निवासी गंगा उपरोक्त चंचल प्रयागराज निवासी संध्या प्रयागराज निवासी शेष कला प्रयागराज निवासी रेश्मा उपरोक्त निवासी दिब्या व कबिता बताया।

गिरोह से पूछताछ में कुछ अन्य शातिरों की हुई जानकारी जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह इलाके में काफी सक्रीय था और झुग्गी झोपड़ियों में रहकर शहर के विभिन्न इलाको में टोलियों बंटकर घूमती थीं और फिर मौका पाते ही महिलाओं की चेन पर्स व नकदी पर हाथ साफ कर देती थीं। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से कुछ अन्य शातिर महिलाओं की जानकारी हुई है जो इस कार्य में लिप्त हैं जल्द ही गिरोह की गिरफ्तारी की जायेगी। इंस्पेक्टर मड़ियांव का कहना है कि इस गिरोह की शिनाख्त करने के लिए पुलिस की एक टीम बनाकर इनके ठिकानों को चिन्हित किया जायेगा और फिर पुख्ता सबूत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...