back to top

प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिशें

  • सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, पीएफआई व एसडीपीआई पर विशेष नजर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिशें तेज हो गयी हैं। सोशल मीडिया पर आपित्तजनक संदेशों के बीच अलग-अलग नंबरों से आ रही वह कॉल भी जुड़ गयी है, जिसमें एक ऑडियो रिकार्डिंग के जरिये महौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। इस कॉल को लेकर लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद खासकर कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की साजिश कर रहे हैं। ऐसे में जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस पर शांति व्यवस्था बनाये रखने की चुनौती बढ़ गयी है। यूपी में खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है।

खासकर एक बार फिर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) व सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) समेत कुछ अन्य संगठनों के सदस्यों व उनकी गतिविधियों पर खुफिया एजेंसियों की निगाहें गड़ गयी हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पहले ही अलर्ट जारी कर 15 अगस्त को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है।

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इन अवसरों पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के अलावा संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये हैं। खासकर सोशल मीडिया पर पुलिस ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद से ही पीएफआई व अन्य संगठनों पर निगाह गड़ाये है।

गौरतलब है कि दिसंबर 2019 में पुलिस ने पीएफआई को प्रतिबंधित करने को लेकर केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा था। फरवरी माह में पुलिस ने 13 जिलों में पीएफआई के करीब 133 सदस्यों को पकड़ा था।

पांच अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन होने के बाद सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के लिए आपत्तिजनक संदेश वायरल करने वाले 16 आरोपितों को गिरफ्तार भी किया गया था। अब उनसे जुड़े अन्य लोगों की गतिविधियों पर भी निगाह रखी जा रही है।

प्रशांत कुमार ने बताया कि मुसलमानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा न फहराने देने के रिकॉर्डेड मैसेज फोन कॉल के जरिये सिर्फ लखनऊ के लोगों को नहीं, बल्कि प्रदेश के विभिन्न शहरों तथा दूसरे राज्यों में भी लोगों को किये गये हैं।

ऐसा लगता है कि यह कॉल किसी गेट-वे से भेजी जा रही है। प्रदेश पुलिस इस मामले का खुलासा जल्द करेगी। गौरतलब है कि शनिवार को प्रदेश में अनेक लोगों खासकर पत्रकारों को विदेशी नंबर से रिकॉर्डेड फोन कॉल की गयी थी। रविवार को भी कई लोगों को ऐसी कॉल की गयी है।

RELATED ARTICLES

बिखरे हुए समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोना ही हमारा उद्देश्य : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: 7:00 बजे भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य-नियम...

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...

बाराबंकी में जय दुर्गा ऑटोमोबाइल में भीषण आग, कई दमकलें जुटीं

बाराबंकी। राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुए बड़े अग्निकांडों के बाद अब बाराबंकी में भीषण आग की घटना सामने आई है। अयोध्या रोड...

शमीम इरफ़ानी के स्वास्थ्य का हाल जानने नेपाल के मरकज़ुत-तौहीद प्रतिनिधिमंडल का आगमन

कोल्हुई बाजार/महराजगंज। प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान एवं दाई (धर्मप्रचारक) शमीम इरफ़ानी मदनी (इस्लामिक दावत सेंटर, अफीफ़, सऊदी अरब) के स्वास्थ्य का हाल जानने और उनसे...

वर्षायोग की भव्य स्थापना, उमड़ा श्रद्धा का हुजूम

लखनऊ। आनंदमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) के वषार्योग (चातुर्मास) स्थापना महोत्सव का आयोजन...

आचार्य सुबल सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश

गुरुपूर्णिमा पर होगी चातुर्मास कलश स्थापनालखनऊ। दिगंबर जैन परंपरा के आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज का 8 संतों के संघ सहित आज सुबह...

मानवता की मिसाल बन रही है बृज की रसोई : बलवंत सिंह

नि:शुल्क भोजन वितरण करा रही बृज की रसोईलखनऊ। प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) के सेवा प्रकल्प बृज...

अनुशासित रियाज ही संगीत साधना का मूल आधार : पार्थ प्रतिम राय

अकादमी में सितार वादन की परम्परा पर विशेष साक्षात्कार एवं रिकॉर्डिंग सम्पन्नलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) द्वारा अकादमी...

अयोध्या एक शहर नहीं है, यह एक भावना है : अनुपम खेर

अयोध्या में पूरी की फिल्म 'श्री राम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंगलखनऊ। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर लगातार...