back to top

जन सुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है

नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके कार्यालय पर आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यालय ने यह जानकारी दी।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि आरोपी की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश भाईजी के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा, एक व्यक्ति ने आज जन सुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। भाजपा की दिल्ली इकाई के सूत्रों ने कहा कि गुप्ता पर लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति ने हमला किया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने जन सुनवाई के दौरान पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री गुप्ता इस घटना से घबराई हुई हैं, लेकिन वह ठीक हैं। उन्होंने कहा, आज सुबह जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हमेशा की तरह लोगों से बातचीत कर रही थीं। तभी एक व्यक्ति उनके पास आया, उन्हें कुछ कागज दिए और अचानक उनका हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींचने की कोशिश की। सचदेवा ने कहा, हाथापाई के बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया।पुलिस उसकी पहचान और अन्य जानकारियों की जांच कर रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने उन खबरों का खंडन किया कि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया या उन पर पत्थर फेंके गए।

उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं और जन सुनवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वह अभी आराम कर रही हैं और उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने निर्धारित कार्यक्रम रद्द नहीं करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और गृह मंत्रालय (एमएचए) को घटना की जानकारी दे दी गई है। जन सुनवाई में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, हम सभी बैठे थे। जिस व्यक्ति की बारी आई, वह मुख्यमंत्री के साथ बैठा था।

वह मुख्यमंत्री से बात कर रहा था और अचानक उसने उन पर हमला कर दिया। हमने एक तेज आवाज सुनी और पुलिस ने तुरंत उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। अपने इलाके में सीवर की समस्या की शिकायत लेकर आए शैलेंद्र कुमार ने कहा, हमने सुना है कि किसी ने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा है। यह ठीक नहीं है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने भी घटना की निंदा की और उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री सुरक्षित हों और पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्वाई करे।

दिल्ली पुलिस आयुक्त एसबीके सिंह ने उस कार्यालय का दौरा किया जहां यह घटना हुई थी पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री पर हमले की निंदा की। सिरसा ने कहा, उन्हें दिल्ली की चिंता है ओर यह बात उनके विरोधियों के लिए दुखद है। मैं उन पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...