back to top

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को किम जोंग से मिला है एक सकारात्मक पत्र

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से उन्हें एक सकारात्मक पत्र मिला है। उन्होंने कहा कि किम के साथ उनके संबंध अच्छे हैं। ट्रम्प ने हालांकि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि पत्र में क्या लिखा है। उन्होंने कहा कि वह किम के साथ एक और बैठक करेंगे। ट्रम्प और किम पिछली गर्मियों से अभी तक तीन बार मुलाकात कर चुके हैं, जिसमें कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण का मुद्दा हमेशा प्रमुख रहा है। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, मुझे लगता है कि हम एक और बैठक करेंगे। उन्होंने मुझे एक बेहद सुंदर, शुरू से लेकर अंत तक बेहद सुंदर, तीन पन्नों का पत्र लिखा है। यह पत्र काफी सकारात्मक है।

 

ट्रम्प ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर कोरियाई नेता मिसाइल प्रक्षेपण से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा, उन्होंने मुझे एक बेहतरीन पत्र दिया है। मैं आपको उसे जरूर देना चाहूंगा, लेकिन मुझे नहीं पता, मुझे नहीं लगता कि यह उचित होगा। वह बेहद निजी पत्र है। यह बेहतरीन पत्र है। उन्होंने इस बारे में बताया कि वह (किम) क्या कर रहे हैं। वह प्रक्षेपण से खुश नहीं हैं। यह जो हम कर चुके हैं उसकी तुलना में बेहद छोटा प्रक्षेपण हैं। उन्होंने कहा, किम प्रक्षेपण से खुश नहीं हैं। उन्होंने पत्र में इसका जिक्र किया है, लेकिन वह उत्तर कोरिया के लिए अच्छा भविष्य भी देखते हैं। हम देखेंगे कि यह कैसे संभव होता है। ट्रम्प ने कहा कि उत्तर कोरिया में कोई परमाणु प्रक्षेपण नहीं किया गया, केवल मध्यम गति का मिसाइल प्रक्षेपण किया गया। उन्होंने कहा, कोई बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण नहीं किया। ना लंबी गति की मिसाइल। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पत्र एक व्यक्ति द्वारा उन्हें निजी तौर पर पहुंचाया गया और उसे किसी अन्य ने हाथ नहीं लगाया।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...