back to top

ट्रम्प ने इमरान से कहा- भारत के साथ तनाव को द्विपक्षीय तरीके से कम करें

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ शुक्रवार को फोन पर हुई बातचीत में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव द्विपक्षीय वार्ता के जरिए कम करने के महत्व पर बल दिया। ट्रम्प और इमरान के बीच फोन पर बातचीत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य देशों के बीच बंद दरवाजे में चर्चा से पहले हुई। व्हाइट हाउस की ओर से फोन कॉल के बारे में बयान न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बैठक समाप्त होने के बाद जारी किया गया। व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव होगान गिडले ने एक बयान में कहा, राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर में स्थिति के संबंध में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय वार्ता के जरिए तनाव कम करने का महत्व बताया। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप ने क्षेत्रीय घटनाक्रम पर चर्चा करने और पिछले महीने खान की वाशिंगटन की यात्रा के बारे में चर्चा करने के लिए बातचीत की।

 

गिडले ने कहा कि दोनों नेताओं ने अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने इसके साथ ही व्हाइट हाउस में हाल में हुई बैठक के दौरान संबंधों को मिली गति के बारे में भी चर्चा की। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस्लामाबाद में कहा कि खान ने भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सुरक्षा परिषद की बैठक के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति को विश्वास में लिया। रेडियो पाकिस्तान ने कुरैशी के हवाले से कहा, प्रधानमंत्री खान ने कश्मीर के ताजा घटनाक्रम और क्षेत्रीय शांति पर इसके खतरे के संबंध में पाकिस्तान की चिंता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कहा कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुई। दोनों नेता कश्मीर मुद्दे पर सम्पर्क में रहने पर सहमत हुए।

 

कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई देशों में से चार से सम्पर्क किया था और फ्रांसीसी राष्ट्रपति से भी सम्पर्क करने का प्रयास कर रहा है ताकि उनका देश हमारी स्थिति समझे। कश्मीर को लेकर सुरक्षा परिषद की बंद दरवाजे में दुर्लभ चर्चा बिना किसी नतीजे या 15 देशों वाले संयुक्त राष्ट्र इकाई की ओर से बिना किसी बयान के समाप्त हुई। इससे पाकिस्तान के साथ ही उसके सहयोगी चीन के मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने के प्रयास को झटका लगा। भारी बहुमत इसके पक्ष में था कि यह भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है। चर्चा के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि चीन चर्चा के नतीजे पर जोर दे रहा था। वह चाहता था कि चर्चा के बाद अगस्त महीने के सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष पोलैंड की ओर से एक प्रेस बयान जारी किया जाए। बहरहाल, 15 सदस्यीय देशों में से बहुमत ने कहा कि चर्चा के बाद कोई बयान या नतीजा जारी नहीं किया जाना चाहिए और ऐसा ही हुआ। इसके बाद चीन सामने आया और अपना बयान अपनी राष्ट्रीय क्षमता के आधार पर जारी किया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी बयान जारी किया।

 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के समापन के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई दूत सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि भारत का यह रुख पहले भी था और अब भी यही है कि संविधान के अनुच्छेद 370 से जुड़ा मामला पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है और इसके कोई बाहरी निहितार्थ नहीं हैं। पांच अगस्त को भारत ने संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर खंडों को समाप्त कर दिया जो जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करते थे। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों…जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया। भारत के कदम पर प्रतिक्रिया जताते हुए पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों को कमतर करने का निर्णय करने के बाद भारतीय उच्चायुक्त को देश से निष्कासित कर दिया था। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्पष्ट तौर पर कह दिया कि संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर खंडों को समाप्त करने का उसका कदम एक आंतरिक मामला है। भारत ने साथ ही पाकिस्तान को वास्तविकता स्वीकार करने की भी सलाह दी।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...