back to top

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के लिए चुनौती बने असंतुष्ट नेता

नयी दिल्ली। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से टिकट पाने के इच्छुक कई उम्मीदवार अपनी अपनी पार्टियों द्वारा मौका नहीं दिए जाने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं और किंगमेकर के रूप में उभरने के लिए जोरदार चुनाव-प्रचार कर रहे हैं। दोनों पार्टियां उनमें से कुछ उम्मीदवारों को अपना नामांकन वापस लेने के लिए मनाने में कामयाब रहीं, हालांकि बड़ी संख्या में ये असंतुष्ट नेता पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वालों में सबसे प्रमुख चेहरा एशिया की सबसे अमीर महिला और ओ. पी. जिंदल समूह की अध्यक्ष सावित्री जिंदल हैं। वह हरियाणा के मंत्री और हिसार से मौजूदा विधायक कमल गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। जिंदल (74) ने नामांकन पत्र भरने के बाद कहा, जिंदल परिवार ने हमेशा हिसार की सेवा की है। मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और उनके विश्वास को कायम रखने के लिए पूरी तरह समर्पित हूं। यह मेरा आखिरी चुनाव है और मैं हिसार की जनता के अधूरे कामों को पूरा करने का मौका चाहती हूं।

जिंदल कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर हिसार सीट से साल 2005 और 2009 में विधायक चुनी गईं। 2013 में उन्हें भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनाया गया था। सावित्री जिंदल के बेट नवीन जिंदल जब भाजपा में शामिल हो गए थे तो उन्होंने भी मार्च में कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ लिया था। जिंदल को इस बार भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब सावित्री जिंदल से उनके बेटे के कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद बने रहने के बावजूद बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो जिंदल ने दावा किया, वह आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल नहीं हुई थीं और उन्होंने केवल अपने बेटे के लिए चुनाव प्रचार किया था।

पूर्व विद्युत मंत्री रणजीत सिंह चौटाला भाजपा द्वारा टिकट देने से इनकार किए जाने के बाद सिरसा जिले के रानिया से एक बार फिर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के बेटे रणजीत चौटाला ने टिकट नहीं मिलने पर कैबिनेट मंत्री के पद से भी इस्तीफा दे दिया। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के विश्वासपात्र निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद अंबाला छावनी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। सरवारा का मुकाबला भाजपा के अनिल विज (छह बार के विधायक और राज्य के पूर्व गृह मंत्री) तथा कांग्रेस के परविंदर सिंह परी से है।

भाजपा की हरियाणा ईकाई के व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक नवीन गोयल पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर भाजपा से अलग हो गए और वह गुरुग्राम से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। गोयल ने कहा, हरियाणा में बूथ, मंडल और जिला स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी टिकट नहीं मिलने के कारण भाजपा छोड़ चुके हैं और आगामी चुनाव में इसका पार्टी की स्थिति पर निश्चित रूप से असर पड़ेगा। मैं लगभग 15 साल से गुरुग्राम के लिए काम कर रहा हूं और पार्टी द्वारा इस निर्वाचन क्षेत्र से एक बाहरी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाने से मतदाता भी नाराज हैं। उन्होंने कहा, मेरे समर्थक चाहते हैं कि मैं चुनाव लड़ूं और वे ही मेरे भविष्य का फैसला करेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा से असंतुष्ट गन्नौर से देवेंद्र कादियान, असंध से जिले राम शर्मा, पृथला से दीपक डागर, हथीन से कहर सिंह रावत, सफीदों से जसबीर देसवाल, सोहना से कल्याण चौहान और अन्य नेता पार्टी के लिए परेशानी बन सकते हैं। कांग्रेस के लिए चुनौती और भी कठिन है। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे उसके असंतुष्ट नेताओं की संख्या अधिक है। हरियाणा के 20 निर्वाचन क्षेत्रों में 29 असंतुष्ट उम्मीदवार कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़े : संयुक्त राष्ट्र महासभा में फलस्तीन के प्रस्ताव पर मतदान से भारत समेत 43 देश अनुपस्थित रहा

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...

श्रमिकों के बीच वितरित की सेवा सामग्री

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का आयोजन लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की परमहंस शाखा द्वारा अलीगंज के गोयल चौराहा...

251 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

बुद्ध पूर्णिमा : गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम​ सनातन महासभा द्वारा आयोजित 151वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जनसैलाब ​सामाजिक सद्भाव यज्ञ...

दर्शकों को जज्बात में डुबो गयी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

मंच पर खूबसूरत मोड़ सा सजा नाटक 'वो अफसाना' 20वीं सदी की सबसे चर्चित सच्ची प्रेम कहानीलखनऊ। मोहब्बत वह शय है जिसमें हारकर भी शख्स...

वैसाख पूर्णिमा पर 11 वेदियों से की गयी गोमती आरती

भगवान बुद्ध की स्मृति में भी दीप भी प्रज्जवलित किए गएलखनऊ। वैशाखा मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को डालीगंज में स्थित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मंदिर...

लोग थिएटर के बजाय मोबाइल पर कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं : सोनिया बंसल

आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'लखनऊ। सोनिया बंसल जो बिग बॉस से सुर्खियों में आई थीं, अब अपनी आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'...