back to top

बिना अच्छी प्लानिंग के शहर का विकास संभव नहीं : दुर्गा शंकर

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि शहरी नियोजन से निवेश कैसे आ सकता है, यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है। दुनियाभर का अनुभव बताता है कि शहर किसी भी देश, राज्य, आबादी की इकाई के आर्थिक विकास के इंजन होते हैं। अगर किसी भी इकोनॉमी का तेजी से विकास करना है, तो उसे शहरी नियोजन पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। बिना अच्छी प्लानिंग के शहर का विकास नहीं हो सकता है।

मुख्य सचिव गुरुवार को गोमतीनगर स्थित एक स्थानीय होटल में एक दिवसीय ‘यूपी प्लानिंग एंड इन्वेस्टमेंट’ कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर को विकसित करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इनमें जलवायु परिवर्तन, जनसंख्या वृद्धि, आम जनमानस की लाइफ स्टाइल आदि शामिल है। गांव से लोग शहरों में आ रहे हैं। शहरों में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। शहरी नियोजन से आम जनमानस की आवश्यकताओं की पूर्ति होनी चाहिए। उन्हें शहर में शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन से लेकर हर प्रकार की सुख-सुविधाऐं पानी, बिजली, गैस, मकान आदि मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सभी देशों में शहरीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है। जब तक एक अच्छा प्लान नहीं बनाएंगे तब तक अच्छा शहर डेवलप नहीं हो सकता है। शहरों को स्वच्छ रखने के लिए भी अच्छी अर्बन प्लानिंग होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अवसरों का प्रदेश है। नई ऊर्जा व नई शक्ति के साथ उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। आज प्रदेश स्वच्छ, स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध है। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है, साथ ही रेलवे स्टेशन, इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बस स्टेशन का काम भव्य तरीके से तीव्र गति से चल रहा है। इसके अलावा वहां पर ड्रिंक फॉर टेप 24 गुणा 7 का कार्य तेजी से चल रहा है। अन्य नगरों में भी ड्रिंक फॉर टेप का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप देश के 25 वर्ष के अमृत काल के दूसरे वर्ष की शुरूआत होते ही बुधवार को चंद्रयान-3 मिशन के अंतर्गत लैंडर और रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड किया। यह बदलता हुआ भारत है, विकसित भारत की शुरूआत है। इस दौरान मुख्य सचिव ने मैगजीन का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण, आवास आयुक्त रणवीर प्रसाद, चेयरमैन उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन आशीष कुमार गोयल, चीफ जनरल मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक शरद सत्यनारायण चंदक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...