back to top

कोविड-19 के मामले बढ़ने पर हालात से निपटने के लिए तैयार है दिल्ली सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को जोर दिया कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में हर दिन कोरोना वायरस के 100 मामले भी सामने आते हैं तो इस स्थिति से भी निपटने को लेकर पूरी तैयारी की गई है।

केजरीवाल ने यहां एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि डॉ एस के सरीन की अध्यक्षता में डॉक्टरों की पांच सदस्ईय समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है जिसमें हर दिन कोरोना वायरस के 100, 500 और 1000 तक मरीजों से जुड़ी स्थिति से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के बारे में बताया गया है।

केजरीवाल ने कहा, हम कमियों को दूर कर रहे हैं और हर दिन कोरोना वायरस के 1000 तक के मामलों की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं। बहरहाल मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मामले कम होंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते भी हैं तो सरकार स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के 39 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 29 लोगों ने विदेश की यात्रा की थी जहां वे इस रोग की चपेट में आ गए और लौटने के बाद उन्होंने अन्य लोगों को भी संक्रमित किया। उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ एक अन्य संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस का प्रसार राष्ट्रीय राजधानी में अब तक “काफी नियंत्रण में है।”

उन्होंने हालांकि कहा कि सरकार तैयारियों में जुटी है ताकि इसके मामलों में तेजी से वृद्घि होने की स्थिति में प्रशासन जरूरी कदम उठा सके। उन्होंने कहा कि अगर प्रति दिन 100 की दर से भी ऐसे मामले सामने आए तो मेडिकल स्टाफ, दवाइयां और जांच किट उस स्थिति के लिए तैयार हैं। संवाददाता सम्मेलन के बाद बैजल ने ट्वीट किया कि विभिन्न स्थानों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रयास तेज किए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि लॉकडाउन कायम रखने के साथ ही सामाजिक दूरी और बेघर तथा वंचित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था के लिए प्रभावी समन्वय किए जाएं। उन्होंने कहा कि कोई भूखा नहीं रहना चाहिए। जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि शहर में करीब दो लाख लोगों को भोजन मुहैया कराया जा रहा है और शनिवार से चार लाख लोगों को भोजन दिया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि 224 रैन बसेरों के अलावा 325 सरकारी स्कूलों में भी गरीब और बेघर लोगों को दोपहर तथा रात का भोजन मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अपीलों का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार यहां रह रहे अन्य राज्यों के लोगों का भी ध्यान रखेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 75 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को दी पश्चिमबंग दिवस की बधाई

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को ‘पश्चिमबंग दिवस’ की बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार उनके...

आम लोग महंगाई से त्रस्त है जबकि भाजपा नेताओं की खरीद-फरोख्त में जुटी है: खरगे

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन का आरोप लगाया और दावा किया कि जब...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सुरों और आत्मीयता के रंगों से सराबोर हुई राग रंग की संध्या

सहभागिता, मित्रता और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम हैलखनऊ। संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली एक सशक्त अभिव्यक्ति है। इसी...

शबद कीर्तन व गुरबाणी में हिस्सा लेने वाले बच्चे पुरस्कृत

गुरु घर का सरोपा एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित कियालखनऊ। गुरुद्वारा मानसरोवर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में हर साल की तरह इस साल भी बच्चों...

उजाला जगत का जिनसे मिला, जीवन का है आधार पिता…

सुषमा अनिल फाउण्डेशन ने पितृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित की, सांस्कृतिक संध्या पिता तुझे सलामलखनऊ। सुषमा अनिल फाउण्डेशन की और से पितृ...

अपने भीतर की आवाज को सुनने के लिए प्रेरित करती है ‘मीरा’

भारतेंदु नाट्य अकादमी में नाटक मीरा का मंचनलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन युवा रंग कार्यशाला की प्रस्तुति नाटक मीरा का...

वट पूर्णिमा 29 को, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर पूजा-पाठ की शुरूआत करना शुभ माना जाता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी...