back to top

दिल्ली की अदालत ने आबकारी घोटाले में केजरीवाल, सिसोदिया को बरी किया…बरी होते ही भावुक हुए केजरीवाल

नयी दिल्ली। शराब नीति मामले में एक अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद भावुक हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला स्वतंत्र भारत के इतिहास में ‘‘सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश’’ थी।

फैसला आने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिल्ली के तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री रो पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘अदालत ने साबित कर दिया है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी ‘कट्टर ईमानदार’ हैं।केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आबकारी मामले की ‘‘साजिश’’ आम आदमी पार्टी (आप) को खत्म करने के लिए रची गई थी।

‘आप’ प्रमुख ने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से एक फर्जी मामला था, जिसे गढ़ने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका थी।दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दाखिल आरोपपत्र का संज्ञान लेने से इनकार करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया।

विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने कहा कि आरोप पत्र में कई ऐसी कमियां हैं जिनका सबूतों से तालमेल नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने मामले में आम आदमी पार्टी के दोनों नेताओं के अलावा 21 अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया। सीबीआई ‘आप’ की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...