back to top

दिल्ली की मुख्यमंत्री व केंद्रीय रेलमंत्री और मंत्रियों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर किया रक्तदान

नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्ण्व ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर यहां कर्तव्य पथ पर आयोजित एक शिविर में रक्तदान किया। प्रधानमंत्री बुधवार को 75 साल के हो गये। उनके जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत दिल्ली सरकार द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प वॉक के दौरान दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंदर इंद्राज सिंह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी नेता सतीश उपाध्याय और अन्य।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, हमारे रक्त की एक-एक बूंद देश को समर्पित है। हम प्रधानमंत्री के सेवा के संदेश का पालन करते हैं। कथनी और करनी एक होनी चाहिए -इस कहावत को मानते हुए मैंने शिविर में रक्तदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के लिए बहुत कुछ किया है… दिल्ली में पहली बार लोग इस मंच से धन्यवाद मोदीजी कह रहे हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा बुधवार को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी साथ में हैं।

सीएम गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी को यशोभूमि और भारत मंडपम जैसे स्थलों तथा बेहतर सड़क संपर्क की सौगात देने के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने भी शिविर में रक्तदान किया और प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की। उनके कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली सरकार इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर एक रक्तदान शिविर और एक पदयात्रा का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा, बाद में, त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लोगों के लिए कई सेवाएं संचालित की जाएंगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प पदयात्रा’ के तहत आयोजित शिविर के दौरान रक्तदान किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। गुप्ता और उनके मंत्रियों ने कर्तव्य पथ पर सेवा संकल्प पदयात्रा में भी भाग लिया। पदयात्रा के दौरान, गुप्ता ने महाराष्ट्र के लोक नर्तकों के साथ नृत्य भी किया। दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी ढोल की थाप पर नृत्य किया। पदयात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद और धन्यवाद मोदीजी के नारे लगाए गए। दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं और भारत के सम्मान को बनाकर रखने के लिए दुनिया के नेता उनसे मिलते हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित “सेवा संकल्प पदयात्रा” के दौरान स्कूली बच्चों को सम्मानित करती हुईं। इस अवसर पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और दिल्ली के मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह भी मौजूद हैं।

उनके सहयोगी प्रवेश वर्मा ने कहा कि आम जनता और पार्टी कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान, रक्तदान और ऐसे अन्य कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा, हर कोई अपने-अपने तरीके से प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहा है। मैं भी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। इससे पहले, मंत्री सिरसा और कपिल मिश्रा ने मरघट वाले हनुमान मंदिर और गुरुद्वारा बंगला साहिब में मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर आयोजित ‘सेवा संकल्प वॉक’ के दौरान बुधवार को उपस्थित लोगों को संबोधित करती हुईं।

मिश्रा ने कश्मीरी गेट स्थित मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ भी करवाया। मिश्रा ने कहा, प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर, हम मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंचे हैं। हम भगवान हनुमान से उनकी (प्रधानमंत्री मोदी की) लंबी आयु और सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं। सिरसा ने कहा, मैंने गुरुद्वारा बंगला साहिब में प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। जब से वह प्रधानमंत्री बने हैं, भारत का नाम दुनिया भर में पहचाना जा रहा है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बुधवार को नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प वॉक’ में दिल्ली के मंत्रियों प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंदर इंद्राज सिंह, भाजपा नेता सतीश उपाध्याय और अन्य लोगों के साथ सेल्फी लेती हुई।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बुधवार, 17 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में ‘रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0’ में रक्तदान करने के बाद।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...