back to top

कर्ज से परेशान दंपति ने चार साल के बेटे को जहर खिलाकर आत्महत्या की

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होकर एक कारोबारी दंपति ने अपने चार साल के बेटे को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खिलाया और इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना रोजा अंतर्गत एक कॉलोनी में रहने वाले हथकरघा कारोबारी सचिन ग्रोवर (30), उनकी पत्नी शिवानी (28) और चार साल के बेटे फतेह के शव घर में मिले हैं। दंपति ने अलग-अलग कमरों में पंखे से फांसी लगा ली, जबकि फतेह का शव दूसरे कमरे में मिला।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि दंपति ने पहले अपने चार साल के बच्चे को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया, जिसके बाद उन्होंने अलग-अलग कमरों में फांसी लगा ली। द्विवेदी ने बताया कि मृतक का परिवार मकान की दूसरी मंजिल पर रहता है जबकि नीचे मृतक के परिजन रहते हैं। बुधवार सुबह जब परिजन ऊपर की मंजिल में गए तब उन्हें घटना का पता चला। यह घटना मंगलवार रात की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मृतक ने लिखा है कि वह बहुत परेशान है और उस पर बहुत कर्ज हो गया है। अलग-अलग लोगों से उसने कर्ज ले रखा है और उसकी आमदनी नहीं हो रही है ऐसे में वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। ऐसे बुरे वक्त में उसे किसी ने भी सहारा नहीं दिया है।

सुसाइड नोट में लिखा है कि मुझे परिजनों से कोई शिकायत नहीं है। सभी ने मेरा साथ दिया। हमारी कार और मकान आदि बेचकर कर्ज निपटा देना ताकि कोई यह न कह पाए कि हमारा कर्ज बाकी रह गया। मृतक सचिन ग्रोवर की मां ने बताया कि सचिन ने कल शाम ही उन्हें बताया था कि उसे पांच लाख रुपये बैंक में जमा करने हैं और तीन लाख रुपये का इंतजाम हो गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...