back to top

डीन स्टूडेंट वेलफेयर मधुरिमा बनीं राज्यपाल, निकाली गई स्कॉलर परेड

  • मंच से केवल 15 टॉपर्स स्टूडेंट्स को दिया जाएगा मेडल

  • एक एक तैयारियों का बारिकी से किया गया अभ्यास

लखनऊ। लखनऊ यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह का शुक्रवार को अभ्यास किया गया। सबसे पहले परंपरागत स्कॉलर परेड निकाली गई। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ मधुरिमा राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल की भूमिका में रहीं। उन्होंने सभी मेधावी स्टूडेंट्स को प्रतीकात्मक रूप से मेडल पहनाकर रिहर्सल किया. इस दौरान परंपरागत स्कॉलर परेड निकाली गई।

मिनट टू मिनट एक एक बिंदू का किया अभ्यास

उन्होंने प्रतीकात्मक रूप में मेडल पहनाकर रिहर्सल किया। इससे पहले स्कॉलर परेड प्रोक्टर ऑफिस से लेकर आयोजन स्थल मालवीय सभागार तक निकाली गई। उसमें वीसी प्रो. आलोक कुमार राय, रजिस्ट्रार डॉ. विनोद सिंह सहित एलयू की प्रमुख समितियों के सदस्य शामिल रहे। सभी के मन में इस बात की खुशी नजर आई कि वे शताब्दी वर्ष में आयोजित किए जा रहे समारोह का हिस्सा हैं। इस दौरान मिनट टू मिनट एक एक बिंदु को अभ्यास किया गया ताकि दीक्षा समारोह के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो एलयू के कुलगीत, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय गान से लेकर अनाउंसमेंट सभी बिंदुओं का अभ्यास किया गया। यही नहीं पूरे अनुशासन का भी ख्याल रखा गया। वीसी प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने बताया कि हमारी तैयारी पूरी है 15 मेधावियों को शनिवार की सुबह कुलाधिपति और राजपाल आनंदीबेन पटेल पद को से नवाजे जाएंगे।

15 प्रमुख मेडल ही मंच से दिए जाएंगे

दीक्षांत समारोह में 15 प्रमुख मेडल ही दीक्षांत के मंच से दिया जाएगा। इस बार शिवांश मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट का चांसलर गोल्ड मेडल दिया जाएगा। वहीं समाजकार्य के लिए बेस्ट स्टूडेंट का मेडल और चक्रवर्ती मेडल तेजस्वनी बाजपेई को दिया जाएगा। वहीं बेस्ट एनसीसी कैडेट के लिए रैना शुक्ला को वीसी गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा। गौरतलब है कि इस बार दीक्षांत में राज्यपाल सिर्फ 15 मेडल देंगी बाकी 194 मेडल विभागों में दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...