back to top

मोक्षकल्याणक के साथ दशलक्षण पर्व सम्पन्न

लखनऊ। राजधानी के इन्दिरानगर, गोमतीनगर, डालीगंज, चौक, आशियाना समेत अन्य जैन मन्दिरों में चल रहे दशलक्षण महापर्व का शनिवार को उत्तम ब्राह्मचर्य धर्म की पूजा के साथ समापन हो गया। इस मौके पर भगवान वासुपूज्य का मोक्षकल्याणक धूमधाम से मनाया गया। इन्दिरानगर में जैन धर्मावलंबी द्वारा उपवास रखा गया जिसमें छोटे बच्चे, महिलाओं ने उपवास किया। भगवान का मोक्ष लाडू समर्पित करने का सौभाग्य वीरेंद्र कुमार एवं मनोज जैन परिवार को प्राप्त हुआ। जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि दस लक्षण पर्व का मांगलिक कलश सविता जैन को भेंट किया गया। क्षमावाणी पर्व आठ सितम्बर को प्रात: 8:30 मनाया जाएगा। जिसमें सभी त्यागी व्रतियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर आरएल जैन, अरुण जैन, आयुष, अमीषा, संजीव, प्रदीप, विनय, आलोक, अमित मौजूद रहे।

गोमतीनगर जैन मन्दिर में अनंत चतुर्दशी पर हुई विशेष पूजा
गोमतीनगर जैन मंदिर में उत्तम ब्राह्मचर्य धर्म की पूजा हुई। पंडित सम्यक शास्त्री ने ब्राह्मचर्य धर्म के बारे में बताया कि शरीर से सुख पाने की लालसा जीवन का विनाश करती है ,सच्चा ब्राह्मचार तब फलेगा जब हर स्त्री और पुरुष एक दूसरे को सम्मान और पवित्रता की दृष्टि से देखें। मंत्री आलोक जैन ने बताया कि अनंत चतुर्दशी होने के कारण भगवान अनंतनाथ की भी पूजा की गई, मुख्य शांति धारा दर्शित सुकांत, रवि जैन, जय कुमार मोनू जैन, महावीर गंगवाल परिवार द्वारा की गई। बाद में वासपुज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। लाडू चढ़ाने का सौभाग्य स्नेह अखिलेश जैन परिवार को मिला। जैन समाज के अध्यक्ष पीके जैन, मंत्री आलोक जैन, सुकांत ,संदीप, रचित,अमित, विनय ,अरविंद, दीपक, पंडित पीयूष एवं महिला मंडल की अनीता, दीपाली , दीपिका, जूली, सपना, मोना, वैशाली,अर्चना, पिंकी, आरुषि आदि ने धार्मिक संगीतमय भक्ति की।

RELATED ARTICLES

गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला24 एवं 25 जून को होंगी भव्य प्रस्तुतियांलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 26 मई से आरंभ...

काकोरी में आज से भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का शंखनाद

आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का हुआ मंगल प्रवेश, वाणी पर संयम रखने की दी सीखलखनऊ। काकोरी स्थित 'भगवान श्री पार्श्वनाथ धाम'...

29 को सात विभूतियों को मिलेगा उड़ान लता मंगेशकर सम्मान

कार्यक्रम में सात विभूतियों को उड़ान लता मंगेशकर सम्मान मिलेगालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में आगामी 29 जून 2026 को बौद्ध...

ईरान ने दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भेजा बुलावा

ईरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4, 5 और 6 जुलाई को होगातेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने देश के दिवंगत...

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों...

होर्मुज जलडमरूमध्य से 1.9 करोड़ बैरल तेल की ढुलाई हुई : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से एक दिन पहले रिकॉर्ड 1.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल की...

कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, सेना ने संभाला मोर्चा

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम में ढलाई का काम चलने...

जूनियर विश्व चैंपियनशिप में वंशिका और नरवाल ने भारत को दिलाया रजत पदक

सुहल (जर्मनी)। वंशिका चौधरी और शिव नरवाल की भारतीय जोड़ी ने यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम...

सोने की कीमत में गिरावट… 1.26% टूटकर इतने रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा GOLD

नई दिल्ली। हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत बुधवार को 1853 रुपये टूटकर 1,44,676 रुपये प्रति 10 ग्राम...