back to top

जन्माष्टमी पर गौशालाओं में आयोजित होंगे गौपूजन कार्यक्रम

लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वह अपने क्षेत्र में गौशालाओं में आयोजित होने वाले गौपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर भारतीय संस्कृति का मान बढ़ायें। साथ ही स्थानीय लोगों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंनें कहा कि इस अवसर पर गाय को गुड़ केला खिलाकर गौपूजन किया जायेगा। आम जनमानस तक गौ सेवा का संदेश पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर मनाया जायेगा।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की गौशालाओं और गो आश्रय स्थलों में इस बार भी जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाये जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री का उद्देश्य इसके जरिये प्रदेश के लोगों में गौ सेवा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जगाना है। उन्होंनें प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, महापौरों, नगर पालिका अध्यक्षों, जिला पंचायत अध्यक्षों से अपील की है कि गो-माता वैदिककाल से सनातन संस्कृति में पूज्यनीय रही हैं। वेदों में गाय को गांवों विश्वस्य मातर:कहा गया है। गोमाता में 33 कोटि देवताओं का वास बताया गया है। जन्माष्टमी के पर्व पर गोशालाओं में पूरी श्रद्धा के साथ उनका पूजन किया जायेगा।

पशुधन मंत्री विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कान्हा गोशाला एवं गोआश्रय स्थलों की साफ.सफाई एवं पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होंने यह भी कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का अंग है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का धरती पर अवतरण हुआ था। उन्होंने भगवत गीता में मानवता के लिए जो संदेश दिया वह सदियों तक मानव समाज के लिए प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने जन्माष्टमी के पावन पर्व को पूरी श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाने जाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...