back to top

अधिग्रहीत भूमि मालिकों को लौटाने की केन्द्र की अर्जी के खिलाफ निर्मोही अखाड़ा पहुंचा कोर्ट

नई दिल्ली। अयोध्या मामले के वादियों में से एक निर्माेही अखाड़े ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में एक आवेदन दायर किया है। निर्माेही अखाड़े ने इसमे राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवादित स्थल के आसपास 67.390 एकड़ गैर विवादित अधिग्रहित भूमि उसके असली मालिकों को लौटाने के लिए केन्द्र सरकार की अर्जी का विरोध किया है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 2010 में फैसला दिया था कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल पर 2.77 एकड़ विवादित भूमि तीन बराबर हिस्सों में बांटी जाएगी और उसे निर्माेही अखाड़ा, सुन्नी वक्फ बोर्ड और रामलला को दे दिया जाएगा। निर्माेही अखाड़े ने अपनी नई अर्जी में केंद्र के उस आवेदन का विरोध किया है जिसमें उसने उच्चतम न्यायालय के 2003 के फैसले में संशोधन का अनुरोध किया है ताकि अयोध्या में विवादित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल के आसपास 67.390 एकड़ गैर-विवादित अधिग्रहित जमीन मूल मालिकों को वापस दी जा सके।

इस आवेदन में कहा गया है कि

इस आवेदन में कहा गया है कि केंद्र ने राम जन्मभूमि न्यास को अधिग्रहित भूमि लौटने का प्रस्ताव दिया है। आवेदन के अनुसार अधिग्रहित जमीन पर कई मंदिर हैं और अगर जमीन किसी एक पक्ष को लौटाई जाती है तो इससे उनके अधिकार प्रभावित होंगे। उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में इस भूमि विवाद का मैत्रीपूर्ण हल निकालने के लिए मध्यस्थों को नियुक्त किया था। केन्द्र ने अपनी अर्जी में कहा था कि अयोध्या में छह दिसंबर, 1992 को कार सेवकों ने जिस विवादित ढांचे को गिराया था तो 2.77 एकड़ के विवादित परिसर में 0.313 एकड़ भूखंड पर स्थित था।

बढ़ावा देने के लिए बने राम जन्मभूमि

इस आवेदन में कहा गया है कि राम मंदिर निर्माण कार्य को बढ़ावा देने के लिए बने राम जन्मभूमि न्यास ने 1991 में अधिग्रहीत की गई अतिरिक्त भूमि उसके असली मालिकों को लौटाने की मांग की है। आवेदन में सरकार ने कहा था कि इस न्यास की करीब 42 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था और उसने संविधान पीठ के फैसले के आधार पर एक अर्जी दायर की है। केन्द्र ने अपने आवेदन में कहा है कि उसे यह भूमि उसके असली मालिकों को लौटाने में कोई आपत्ति नहीं है।

RELATED ARTICLES

ईरान ने दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भेजा बुलावा

ईरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4, 5 और 6 जुलाई को होगातेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने देश के दिवंगत...

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों...

होर्मुज जलडमरूमध्य से 1.9 करोड़ बैरल तेल की ढुलाई हुई : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से एक दिन पहले रिकॉर्ड 1.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल की...

कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, सेना ने संभाला मोर्चा

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम में ढलाई का काम चलने...

जूनियर विश्व चैंपियनशिप में वंशिका और नरवाल ने भारत को दिलाया रजत पदक

सुहल (जर्मनी)। वंशिका चौधरी और शिव नरवाल की भारतीय जोड़ी ने यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम...

सोने की कीमत में गिरावट… 1.26% टूटकर इतने रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा GOLD

नई दिल्ली। हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत बुधवार को 1853 रुपये टूटकर 1,44,676 रुपये प्रति 10 ग्राम...