back to top

होटल बेस्ट वेस्टर्न सागर सोना से कोरोना वॉरियर्स की भव्य विदाई

लखनऊ। गोमतीनगर के एल्डिको ग्रीन स्थित होटल बेस्ट वेस्टर्न सागर सोना में चार मई से रह रहे केजीएमयू के डॉक्टरों की टीम का आज एल्डिको ग्रीन कालोनीवासियों ने फूल बरसा विदाई दी। इसमें बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल रहे। मेन गेट से लेकर होटल बेस्ट वेस्टर्न सागर सोना तक राष्ट्रीय प्रतीकों से सजाया गया था।

बच्चों द्वारा कोरोना योद्धाओं के सम्मान में पोस्टर भी बनाये गये थे। इस अवसर पर कालोनी के वरिष्ठ सदस्य प्रवीण सिन्हा चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर, उत्तर प्रदेश और विजय कुमार आईपीएस, महानिदेशक होमगार्ड के साथ गोमती नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार, फन चौकी इंचार्ज संजय शुक्ला आदि के साथ ही बड़ी मात्रा कालोनीवासी और बच्चे शामिल रहे।

इस अवस पर बच्चों और महिलाओं ने भी होटल से लेकर मेन गेट तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तालियों और गुलाब का फूल डालकर पूरे जोश से डाक्टरों की टीम की विदाई दी। सोसाइटी के सचिव ए.के. वर्मा ने उद्गार व्यक्त किया कि मैंने अपने पिता से जाना कि किस तरह बिना अपनी चिंता किये सैनिक देश की सेवा करते हैं।

उसी तरह मेडिकल के ये कोरोना योद्धा बिना अपनी चिंता किये वायरस से लड़ रहे है। मेडिकल टीम के सदस्य डा. शिवम उप्पल और डा. प्रिया दीक्षित ने कहा कि हम लोग आईसीयू में पीपीई किट पहन कर जूझ रहे है। घर परिवार से नहीं मिल सकते, लेकिन उस वक्त गर्व का अनुभव होता है जब लोग हमारे इस संघर्ष की इस तरह सराहना करते हैं।

केजीएमयू के डॉ. मनीष के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम का इससे पहले होटल से निकलते समय होटल के जीएम नवीन कश्यप की टीम ने भी भव्य विदाई दी। अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर इन कोरोना योद्धाओं का प्रवास इसी होटल में 14 दिन रहा। इस अवसर पर कालोनी के अध्यक्ष आरपी सक्सेना ने पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया तथा कालोनी में कार्यरत कर्मचारियों को राशन के पैकेटे प्रदान किये।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...