back to top

कोरोना वायरस : नोएडा की सीजफायर कंपनी अनिश्चितकाल के लिए सील

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने सेक्टर 135 स्थित सीजफायर कंपनी को मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए सील कर दिया है। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने आज यहां बताया कि सेक्टर 135 में आग बुझाने के उपकरण बनाने वाली कंपनी सीजफायर में 17 मार्च को ब्रिटेन से जॉन नामक व्यक्ति ऑडिटर का काम करने आया था। वह कोरोना वायरस से संक्रमित था लेकिन यह बात उसने छिपा ली।

चौहान के अनुसार, जॉन के संपर्क में आने के बाद अब तक कंपनी के 22 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने और बचाव के उद्देश्य से उप- जिलाधिकारी, सदर प्रसून द्विवेदी ने आज तड़के इस कंपनी को सील कर दिया है। सूचना अधिकारी ने बताया कि अगले आदेश तक यह कंपनी सील रहेगी।

गौरतलब है कि कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा आए थे। उन्होंने सीजफायर कंपनी के खिलाफ सख्त कार्वाई ना होने पर अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की थी। उल्लेखनीय है कि जनपद गौतम बुद्घ नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 38 है। इनमें से 22 लोग वह हैं जो जॉन के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। आशंका है कि जॉन के संपर्क में आने से और लोग संक्रमित हुए हैं। कंपनी के अन्य लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

RELATED ARTICLES

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सीएम योगी ने ललितपुर में 1,766 करोड़ की 221 परियोजनाओं की सौगात, बोले- औद्योगिक हब बनेगा बुंदेलखंड

ललितपुर। जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर के तुवन मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सुरों और आत्मीयता के रंगों से सराबोर हुई राग रंग की संध्या

सहभागिता, मित्रता और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम हैलखनऊ। संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली एक सशक्त अभिव्यक्ति है। इसी...

शबद कीर्तन व गुरबाणी में हिस्सा लेने वाले बच्चे पुरस्कृत

गुरु घर का सरोपा एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित कियालखनऊ। गुरुद्वारा मानसरोवर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में हर साल की तरह इस साल भी बच्चों...

उजाला जगत का जिनसे मिला, जीवन का है आधार पिता…

सुषमा अनिल फाउण्डेशन ने पितृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित की, सांस्कृतिक संध्या पिता तुझे सलामलखनऊ। सुषमा अनिल फाउण्डेशन की और से पितृ...

अपने भीतर की आवाज को सुनने के लिए प्रेरित करती है ‘मीरा’

भारतेंदु नाट्य अकादमी में नाटक मीरा का मंचनलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन युवा रंग कार्यशाला की प्रस्तुति नाटक मीरा का...

वट पूर्णिमा 29 को, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर पूजा-पाठ की शुरूआत करना शुभ माना जाता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी...