back to top

कोरोना वायरस : 195 देश में हुआ संक्रमण और 22,049 मौतें

बीजिंग/रोम/नई दिल्ली। दुनिया के 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। 22,049 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लाख 88 हजार 055 संक्रमित हैं। 1 लाख 17 हजार 563 मरीज ठीक भी हुए। इटली के करीब 6 करोड़ लोग घरों में बंद हैं। मॉस्को में किराने की दुकान और फामेर्सी के अलावा अन्य दुकानों को बंद कर दिया गया है।

रूस में बुधवार से गुरुवार के बीच 182 नए मामले सामने आए हैं। स्पेन में मौतों का आंकड़ा 4000 के पार हो गया है। वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस का एक स्टाफर संक्रमित पाया गया है। वहीं, पोप फ्रांसिस के साथ रहने वाले इटली के एक कर्मचारी को संक्रमित पाया गया है। गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई। यह कर्मचारी अस्पताल में भर्ती है। इस कर्मचारी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। इटली के दो बड़े अखबारों के मुताबिक, पोप फ्रांसिस को पिछले महीने सर्दी हुई थी। इसके बाद से वो अकेले अपने कमरे में लंच करते हैं। वो इस वक्त सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रख रहे हैं।

वेटिकन सिटी के प्रवक्ता मेटो ब्रूनी ने न्यूज एजेंसी से कहा- मैं पोप के साथ रहने वाले कर्मचारी के बारे में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। हालांकि, वेटिकन की वेबसाइट ने माना है कि शहर में चार लोग संक्रमित हो चुके हैं। उधर, ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 157 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ मौत का आंकड़ा 2,234 हो गया है।

वहीं, संक्रमण का आंकड़ा 29,406 हो गया है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, ईरान दुनिया में छठा देश है, जो सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहीं, फ्रांस इराक में तैनात अपने सभी सैनिकों को वापस बुलाएगा। आर्म्ड फोर्सेस मिनिस्ट्री ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि वह दाएश (इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक) के खिलाफ हवाई अभियान जारी रखेगी। यहां 1331 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब तक 25 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच, कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के कारण चीन ने दूसरे देशों के लिए अपनी सीमा बंद कर दी है। यहां संक्रमण का आंकड़ा 1102 हो गया है, जबकि आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी बीच चीन ने पाकिस्तान से दवाओं की सप्लाई के लिए शुक्रवार को बॉर्डर खोलने के लिए कहा है। डॉन न्यूज रिपोर्ट में कहा गया है कि खंजरब दर्रा आमतौर पर 1 अप्रैल को खोला जाता है, जो उस हिस्से में सर्दियों के अंत का प्रतीक है। लेकिन वैश्विक महामारी के कारण पाकिस्तान और चीन के बीच सीमा को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। 1985 के सीमा प्रोटोकॉल समझौते के तहत खंजेरब सीमा नवंबर के अंत से अप्रैल तक बंद रहता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में बुधवार को 223 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यह देश में एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। मंगलवार को यहां 164 लोगों की जान गई थी। जनवरी में यहां पहला मामला सामने आया था, तब से अब तक 1032 लोगों की मौत हो चुकी है। चार दिन पहले रविवार की सुबह तक देशभर में कुल 326 मौतें हुईं थीं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि हम सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर और सख्त कदम उठाएंगे। अमेरिका में 66,048 लोग संक्रमित हैं।

उधर, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कोरोनोवायरस महामारी से निपटने के लिए टास्क फोर्स गठित करने का आदेश दिया है। देश में संक्रमण का आंकड़ा 1307 हो गया है, जबकि 45 लोगों की मौत हो गई है। जापान कैबिनेट के मुख्य सचिव योशीहिदे सुगा ने गुरुवार को कहा कि टास्क फोर्स का गठन करने के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित करने की जरूरत है। बुधवार को सबसे ज्यादा 98 नए मामले सामने आए।

वहीं, हॉन्गकॉन्ग में बुधवार को संक्रमण के 24 नए मामलों की पुष्टि हुई। यहां कुल 410 केस हो चुके हैं। यहां सरकार ने अन्य देशों के साथ सीमाएं बंद कर दी हैं। हालांकि, कम्युनिटी ट्रांसमिशन कम हो रहा है। यहां चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इटली में एक दिन में कोरोना से 683 लोगों की मौत हुई है। यहां मौतों का आंकड़ा 7,503 हो चुका है। वहीं, संक्रमण का आंकड़ा 74,386 हो गया है।

इटली में 9 मार्च से शुरू हुआ लॉकडाउन 3 अप्रैल को खत्म होने वाला है। मंगलवार को कोरोनावायरस को लेकर लापरवाही बरतने वाले लोगों से सख्ती से निपटने के लिए नई एडवाइजरी जारी की। इसमें होम क्वारैंटाइन का उल्लंघन करने वाले लोगों को जुमार्ना और जेल भी हो सकती है। उधर, स्पेन सरकार के मुताबिक, देश में 4089 मौतें दर्ज की जा चुकी है। स्पेन में मौतों का आंकड़ा चीन से भी ज्यादा हो गया है। चीन में 3,287 लोग मारे जा चुके हैं।

स्पेन की उप प्रधानमंत्री कार्मेन काल्वो बुधवार रात कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काल्वो की सेहत चार दिन से खराब थी। वे घर से ही आइसोलेशन में सरकारी कामकाज कर रही थीं। बुधवार रात उनकी पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्पेन सरकार ने काल्वो के स्टाफ और उनके संपर्क में जो दूसरे लोग आए हैं, उन सभी को क्वारैंटाइन में जाने का आदेश दिया है। एक मेडिकल बोर्ड इन सभी की निगरानी करेगा।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...