back to top

कोरोना टेस्टिंग की क्षमता लगातार बढ़ायी जाये : योगी

-हर अस्पताल में हो रैपिड एंटीजन की व्यवस्था

-ट्रूनैट मशीन के माध्यम से हर दिन 2,500 से ज़्यादा टेस्ट किए जायें

-वरिष्ठ अधिकारी करें मंडलों की मौके पर समीक्षा

-कोविड वाॅर्ड में सीसीटीवी अनिवार्य रूप से स्थापित किये जाये

-बेड की संख्या बढ़ाने के लिये एक अधिकारी को नामित किया जाए

-जरूरत के हिसाब से वेन्टीलेटर्स की खरीद करने के निर्देश

-कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखी जायें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टेस्टिंग क्षमता में लगातार बढ़ोतरी करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि 25 लाख तक की जनसंख्या वाले जिलों में 1 हजार से ज़्यादा और 25 लाख से ज़्यादा आबादी वाले जिलों में 1,500 से ज़्यादा टेस्ट एन्टीजन के जरिये से हर रोज़ किए जायें।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि हर जिले के हर अस्पताल में रैपिड एन्टीजन टेस्ट की व्यवस्था हो। उन्होंने ट्रूनैट मशीन के माध्यम से प्रतिदिन 2,500 से ज़्यादा टेस्ट किये जाने के निर्देश दिये।

योगी ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को मंगलवार को बरेली और मुरादाबाद मंडलों में कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की मौके पर समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होंने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा और अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज को भी मंगलवार को आगरा और अलीगढ़ मंडलों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की मौके पर समीक्षा करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और झांसी मंडलों की समीक्षा के नतीजों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि समीक्षा के दौरान डोर-टू-डोर सर्वे, काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग, संक्रमण की नज़र से संदिग्ध पाये लोगों का रैपिड एन्टीजन टेस्ट, एम्बुलेंस व्यवस्था, एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालय, मेडिकल काॅलेजों सहित सभी अस्पतालों में डाॅक्टरों द्वारा राउण्ड लिए जाने, होम आइसोलेशन व्यवस्था आदि की जानकारी ली जाये। समीक्षा के बारे में उन्हें रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाये।

योगी ने कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि एल-1 कोविड अस्पतालों में 50 प्रतिशत बेड्स पर ऑक्सीजन की व्यवस्था रहे। एल-2 कोविड चिकित्सालय के सभी बेड्स पर ऑक्सीजन उपलब्ध रहे। एल-3 अस्पताल के सभी बेड्स पर ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की उपलब्धता रहे। उन्होंने कोविड वाॅर्ड में सीसी टीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड अस्पतालों में ज़रुरत के हिसाब से बेड्स की संख्या बढ़ाने के लिए एक अधिकारी को इंचार्ज के रूप में नामित किया जाये। उन्होंने जरूरत के हिसाब से वेन्टीलेटर्स की खरीद करने के निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन के मरीजों से लगातार संवाद रखा जाये।

RELATED ARTICLES

संगीत और नृत्य से सजी क्लासिकल वॉइस आफ अवध की शाम

लखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के दो दिवसीय उत्सव क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026 का सफल आयोजन तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय,...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

लोक चौपाल में सावन के गीतों संग महकी चौसा और सफेदा आम की मिठास

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की 88वीं लोक चौपाल रविवार को लल्लूमल धर्मशाला परिसर, डालीगंज, गोमती तट पर आयोजित हुई। सावन, बारहमासा और लोक...

उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की आम सभा की बैठक शनिवार सायं 05:00 बजे महापरिषद के मोहन सिंह बिष्ट सभागार...