back to top

कांग्रेस ने विनोद उपाध्याय के एनकाउंटर को लेकर उठाए सवाल

  • कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश सरकार को घेरते हुए एनकाउंटर की जांच की मांग की

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। अभी हाल के दिनों में हुए अपराधी विनोद उपाध्याय के एनकाउंटर को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा। कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि पिछले छह सालों में विनोद उपाध्याय पर कोई भी गंभीर आरोप के मामले सामने नहीं आये हैं। इसके बाद भी उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में उसको मार गिराया। उन्होंने इसे हत्या करार देते हुए एनकाउंटर की जांच करने की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पूरे प्रदेश में अपराध की आग फैली हुई है। अपराधी बेखौफ होकर रोज अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। साल 2023 की एनसीआरबी की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश के जो आंकड़े सामने आए हैं, वह काफी चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि पूरे भारत के अपराध का 15 प्रतिशत अपराध केवल उत्तर प्रदेश में ही हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की संसदीय सीट में बीते 2 नवंबर को आईआईटी बीएचयू में गन प्वॉइंट पर छात्रा के साथ हुए अपराध को लेकर भी सरकार पर जमकर हमला बोला।

पांच राज्यों को चुनाव को देखते हुए आरोपियों को बचाया

पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि 3 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नहीं बता दिया था कि इस घटना में भाजपा के लोगों का हाथ है। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ फिर दर्ज कर दी गयी। 5 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज से लड़कों की पहचान कर ली गयी, 8 नवंबर को पीड़ित द्वारा उसकी पहचान कर ली गयी। आरोपियों की पुष्टि होने के बाद भाजपा द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश के प्रचार में भेज दिया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐसे में सवाल उठता है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद भी उनको गिरफ्तार करने में दो महीने का समय क्यों लगा? उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि पांच राज्यों के चुनाव के कारण भाजपा आरोपियों को बचा रही थी यदि छात्रों और कांग्रेस अध्यक्ष का इतना दबाव न होता तो शायद आरोपी पकड़े भी न जाते।

अपराधी गोरखपुर का और एनकाउंटर सुल्तानपुर में क्यों?

कांग्रेस नेता नकुल दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र गोरखपुर के कुख्यात अपराधी विनोद उपाध्याय को सुल्तानपुर में पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर में मार दिया गया, यह बात पूरी तरह से साफ है कि गोरखपुर के रहने वाले विनोद उपाध्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुराने विरोधी रहे हैं। सीएम योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद विनोद उपाध्याय पर शिकंजा बढ़ता गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विनोद उपाध्याय पर इनाम की राशि भी इसीलिए बढ़ाया गया ताकि उसे एक गंभीर अपराधी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को बुधवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी बनारस में हुए छात्र के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन देगी।

आज प्रदेश भर में कांग्रेस का प्रदर्शन

लखनऊ। 10 जनवरी को पूरे प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन होगा। इसमें सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता भाजपा सरकार में अपराध के जंगलराज के खिलाफ प्रदर्शन करेंगें। साथ ही बीएचयू छात्रा के साथ सामूहिक गैंगरेप, विनोद उपाध्याय के एनकाउंटर के खिलाफ कांग्रेसजन प्रदर्शन करेंगें और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देंगे। लखनऊ में दोपहर दो बजे प्रदर्शन करेंगे और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जिला अधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन करेंगें।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...

11 वेदियों पर हुई भव्य आरती, लाखों दीपों से जगमगाया पवन घाट

​लखनऊ। प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री मनकामेश्वर मंदिर के तत्वावधान में, पवित्र सावन (सावनी) मास एवं आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच...

‘हाय हैंडसम’ में झलका बुढ़ापे के एकाकीपन का दर्द

लखनऊ। रासरंग सांस्कृतिक शैक्षिक समाजिक संस्था की नवीन हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक हाय हैण्डसम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। हास्य नाटक...

700 मुनियों की रक्षा से शुरू हुआ रक्षाबंधन : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान आज पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी...

चंद्रग्रहण और रक्षा बंधन पर 70 साल बाद बन रहा संयोग

लखनऊ। इस बार रक्षाबंधन पर आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन पर कई अच्छे संयोग बन रहे हैं। रक्षा...

स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...