back to top

कांग्रेस प्रदेश की 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की कर रही तैयारी

शैलेन्द्र श्रीवास्तव लखनऊ। इंडिया गठबंधन का हिस्सा कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी के चलते तल्खी बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा को सीटें नहीं मिलना है, जिसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाराजगी जताते हुए कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला बोला।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष ने भी उनके बयान पर पलटवार किया। इन सबके बीच कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश की 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का बयान देकर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया है। फिलहाल दोनों पार्टियों के प्रवक्ताओं ने इंडिया गठबंधन में शामिल रहने की वकालत करते हुए सीटों के बंटवारे का निर्णय जल्द होने की बात कह रहे हैं।

जब से मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की गयी है। तभी से कांग्रेस और सपा के बीच जुबानी जंग बढ़ गयी है और दोनों पार्टियों के नेताओं ने भी एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा। फिलहाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बरेली दौरे के दौरान 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का बयान दिया है। यह बयान कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं, जबसे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बने हैं, तभी से वह प्रदेश के कई जिलों का दौरा कर चुके है और लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए है। पार्टी में भी संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर काफी काम किया जा रहा है। अजय राय ने भाजपा के हिन्दुत्व कार्ड को लेकर भी कांग्रेस पार्टी की नीति के इतर अपनी राजनीतिक कार्य पद्धति में बदलाव करते हुए सभी तीर्थ स्थलों पर पहुंच रहे है और उसकी फोटो भी साझा करते है। साथ ही वह लगातार पुराने कांग्रेसी नेताओं को सजोने में लगे हुए है। जिसके कारण बीते दिनों कई नेता जो कभी कांग्रेस में रहे और दूसरे दलों में चले गये थे, उनकी भी अजय राय वापसी करने में जुटे हुए है।

इधर सपा भी अपने संगठन के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार पार्टी 2024 के चुनाव को लेकर प्रशिक्षण शिविर लगा रही है। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी हिस्सा ले रहे है और कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे है और लगातार भाजपा से सतर्क रहने की सलाह दे रहे है।

इस पर कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 80 सीटों पर तैयारी कर रहे है। हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूत कर रहे है। वहीं इंडिया गठबंधन की बात कही जायें तो सीटों पर निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व को लेना है। इस पर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा। हम सभी संगठन को मजबूत करने में लगे हुए है।

वहीं सपा प्रवक्ता फखरूल हसन चांद ने कहा कि हम इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और हिस्सा रहेंगे। कांग्रस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उत्तर प्रदेश और लोकसभा सीटों पर निर्णय नहीं लेना है और इस पर उनके पार्टी शीर्ष नेतृत्व को निर्णय लेना है। चाहें मध्य प्रदेश की सीटों को हो या उत्तर प्रदेश में सीटों का हो। इस विषय पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से वार्ता चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही निर्णय हो जायेगा।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...

11 वेदियों पर हुई भव्य आरती, लाखों दीपों से जगमगाया पवन घाट

​लखनऊ। प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री मनकामेश्वर मंदिर के तत्वावधान में, पवित्र सावन (सावनी) मास एवं आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच...

‘हाय हैंडसम’ में झलका बुढ़ापे के एकाकीपन का दर्द

लखनऊ। रासरंग सांस्कृतिक शैक्षिक समाजिक संस्था की नवीन हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक हाय हैण्डसम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। हास्य नाटक...

700 मुनियों की रक्षा से शुरू हुआ रक्षाबंधन : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान आज पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी...

चंद्रग्रहण और रक्षा बंधन पर 70 साल बाद बन रहा संयोग

लखनऊ। इस बार रक्षाबंधन पर आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन पर कई अच्छे संयोग बन रहे हैं। रक्षा...

स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...