back to top

सीएम योगी के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा रिटायर्ड फौजी,भाजपा विधायक के उत्पीड़न से था परेशान

लखनऊ। एक तरफ जहां दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा का मामला गरमाया हुआ है तो वहीं लखनऊ में सीएम योगी के जनता दरबार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनता दरबार में गाजियाबाद का एक शख्स जहर खाकर पहुंच गया। इस शख्स का नाम सतबीर गुर्जर बताया जा रहा है। इस शख्स की उम्र 65 साल है और वह लोनी के सिरौली गांव का रहने वाला है।

सिक्योरिटी स्टाफ के मुताबिक आरोपी शख्स रिटायर्ड फौजी है। जैसे ही जनता दरबार में मौजूद अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को इस बात भनक लगी कि सतबीर जहर खाकर वहां पहुंचा है, तुरंत सरकारी अमला एक्टिव हो गया। सतबीर को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सतबीर की हालत नियंत्रण में बताई जा रही है।

भाजपा विधायक पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप
पीड़ित रिटायर्ड फौजी का कहना है कि वह गाजियाबाद से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर के उत्पीड़न से परेशान है। उसने आरोप लगाया कि विधायक और उनके करीबी लोग उसे झूठे मामलों में फंसा रहे हैं और लगातार दबाव बना रहे हैं। इन हालातों से तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।

पीड़ित का यह भी दावा है कि उसने कई बार स्थानीय प्रशासन और पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे निराश होकर वह सीधे मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचा ताकि अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सके।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच शुरू
जनता दरबार जैसी हाई सिक्योरिटी व्यवस्था के बीच इस तरह की घटना से सुरक्षा एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया है। सवाल उठ रहे हैं कि एक व्यक्ति जहरीला पदार्थ लेकर अंदर कैसे पहुंचा? इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल फौजी का इलाज लखनऊ के सिविल अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विधायक पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि अगर कोई साजिश इसमें शामिल है तो उसकी तह तक पहुंचा जा सके।

घटना की जानकारी मिलते ही राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। वहीं बीजेपी की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। उधर, विधायक नंद किशोर गुर्जर ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग देंगे।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...