back to top

CM योगी ने अफसरों को दी चेतावनी, जनता की मदद में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों को चेतावनी दी कि जन समस्याओं के निस्तारण और पीड़ितों की मदद में विलंब या लापरवाही किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए तथा यदि लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्वाई भी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

आज जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार योगी ने कहा, जन समस्याओं के निस्तारण और पीड़ितों की मदद में विलंब या लापरवाही किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए और यदि लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी की समस्या के निस्तारण में यदि कहीं भी कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर समाधान कराया जाए तथा किसी स्तर पर जानबूझकर कर प्रकरण को लंबित रखा गया तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए।

बयान में कहा गया कि मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उनका कहना था कि हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे। इसे लेकर उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही हिदायत दी कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।

बयान के अनुसार कुछ मामलों में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह भी पता लगाएं कि यदि किसी को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। उनका कहना था कि हर पीडÞित की त्वरित मदद की जाए। बयान में कहा गया कि इसके पहले शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए योगी आदित्यनाथ मंदिर की गोशाला में पहुंचे। यहां उन्होंने गोसेवा करते हुए गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। योगी ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी ली और देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी...

अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर अपनों को याद कर रो पड़े परिजन, जांच में देरी और मुआवजे को लेकर उठाए सवाल

अहमदाबाद। अहमदाबादप्लेन क्रैश की पहली बरसी पर पीड़ितों के परिजन घटना वाली जगह पर इकट्ठा हुए और अपनों को श्रद्धांजलि दी। इस हादसे ने...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...

बंगाल की जीवंत लोकचित्र परंपरा का लखनऊ में प्रदर्शन

कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र पर प्रदर्शनीलखनऊ। भारतीय लोक एवं पारंपरिक कला की समृद्ध विरासत को जनसामान्य तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के...

मंच पर कलाकारों ने बिखेरे लोक कला के रंग

भारतीय लोक कला, सांस्कृतिक उत्सव एवं कार्यशालालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसायटी, लखनऊ द्वारा मोहन सिंह बिष्ट सभागार कुर्मांचल नगर लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय...

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...