back to top

अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर अपनों को याद कर रो पड़े परिजन, जांच में देरी और मुआवजे को लेकर उठाए सवाल

अहमदाबाद। अहमदाबादप्लेन क्रैश की पहली बरसी पर पीड़ितों के परिजन घटना वाली जगह पर इकट्ठा हुए और अपनों को श्रद्धांजलि दी। इस हादसे ने स्थानीय लोगों और बचे हुए लोगों के परिवारों की दर्दनाक यादें फिर से ताजा कर दीं। घटनास्थल पर पहुंचने वालों में काजल भी शामिल थीं, जिसके छोटे भाई आकाश की जान चल गई थी। काजल ने वहां मौजूद रहीं मीडिया से कहा, जब हादसा हुआ, तो मेरा भाई वहीं सो रहा था। मैं घटनास्थल के पास ही रहती थी और मुझे पता चला कि एक प्लेन क्रैश हो गया है। जब मैं उस जगह पहुंची, तो मुझे एहसास हुआ कि हादसा मेरी मां के होटल के सामने हुआ था। मैंने तुरंत अपनी बहन और दादी को फोन किया और उनसे मां और भाई का हालचाल लेने को कहा। हालांकि, शुरू में किसी ने मुझे नहीं बताया कि मेरा भाई आकाश भी इसकी चपेट में आ गया है।काजल ने कहा, जब प्लेन क्रैश हुआ, तो मेरा भाई वहीं सो रहा था। मेरी मां ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे समय रहते उस तक नहीं पहुंच पाईं। इस हादसे में मेरे भाई की जान चली गई। मेरी मां भी झुलस गई थी।

हादसे के शिकार एक व्यक्ति के परिवार के सदस्य गुरदीप सिंह ने इस त्रासदी से जुड़ी कार्रवाई की धीमी गति पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, “हादसे को एक साल बीत चुका है लेकिन इस दिशा में कोई खास काम नहीं हुआ है।अहमदाबाद विमान हादसे में मुंबई के रहने वाले सऊद मेमन ने अपने चार परिजनों को खो दिया था। उन्होंने बताया कि प्लेन में उनके बड़े भाई सय्यद जावेद अली, भाभी सैयद मरियम अली और उनका बेटा सैयद जयन अली और बेटी सैयद अमनी अली सवार थे। हादसे की जानकारी उन्हें कॉलेज में पढ़ाई के दौरान मिली, जब परिचितों ने फोन कर विमान दुर्घटना की खबर दी।

सैयद अमनी अली ने बताया कि उसके भाई का परिवार ईद मनाने भारत आया था और छुट्टियां बिताने के बाद वापस लंदन लौट रहा था। एयरपोर्ट पर उसने खुद उन्हें अंतिम विदाई दी थी और परिवार के साथ आखिरी तस्वीर भी खिंचवाई थी। मेमन ने कहा कि आज भी उस दिन की यादें उसे झकझोर देती है।

सऊद मेमन ने आरोप लगाया कि हादसे के एक साल बाद भी परिवार को यह स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है कि दुर्घटना आखिर किस वजह से हुई। सरकार और जांच एजेंसियों को जल्द से जल्द पूरी सच्चाई सामने लानी चाहिए ताकि पीड़ित परिवारों को जवाब मिल सके। मेमन ने कहा कि उसके लिए उसका भाई सिर्फ भाई नहीं, बल्कि एक दोस्त और सहारा था। हादसे में चार करीबी परिजनों को खोने का दर्द आज भी उतना ही गहरा है। सऊद मेमन ने मांग की कि दुर्घटना के कारणों का खुलासा किया जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 12 जून, 2025 को लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने केकुछ ही देर बाद अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में एक मेडिकल हॉस्टल कॉम्प्लेक्स से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में यात्रियों, क्रू सदस्यों और ज़मीन पर मौजूद लोगों सहित लगभग 260 लोगों की जान चली गई थी।

 हालांकि शुरुआती जांच रिपोर्ट जारी कर दी गई है लेकिन अंतिम रिपोर्ट का अभी भी इंतज़ार है। जांचकर्ता पायलट की संभावित कार्रवाई, तकनीकी खराबी और फ्यूल कट-ऑफ स्विच थ्योरी से जुड़े सवालों की जांच कर रहे हैं। पीड़ितों के परिवार अभी भी जवाब, जवाबदेही और मामले के समाधान का इंतजार कर रहे हैं।

 इस बीच, एयर इंडिया ने उन आरोपों का खंडन किया है कि मुआवजे के बदले कानूनी छूट (वेवर) पर हस्ताक्षर करने के लिए पीड़ितों के परिवारों पर दबाव डाला जा रहा है। टाटा ग्रुप की एयरलाइन ने कहा कि उसके अंतिम सेटलमेंट ऑफर को स्वीकार करने के लिए किसी पर भी “बिल्कुल कोई समय सीमा या दबाव नहीं” है।

यह स्पष्टीकरण गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी की बेटी के आरोपों के बाद आया है, जो हादसे में मारे गए 260 लोगों में शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि एयरलाइन मुआवजे के दावों से जुड़े कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए परिवारों पर दबाव डाल रही थी।

RELATED ARTICLES

ईंधन के दुरुपयोग पर सरकार का बड़ा फैसला, खुदरा पेट्रोल पंपों से थोक बिक्री पर रोक, 200 लीटर की दैनिक सीमा तय

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल (मोटर स्पिरिट) और हाई-स्पीड डीजल की खुदरा बिक्री को विनियमित करने के लिए नए कड़े प्रतिबंध लागू कर...

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विश्व कप की तैयारी शुरू करेगा भारत

धर्मशाला। भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से अगले साल होने...

दिग्गज शूटिंग कोच जसपाल राणा के निधन पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी समेत कई दिग्गजों ने जताया दुख

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां शूटिंग के दिग्गज खिलाड़ी और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच जसपाल...

ईंधन के दुरुपयोग पर सरकार का बड़ा फैसला, खुदरा पेट्रोल पंपों से थोक बिक्री पर रोक, 200 लीटर की दैनिक सीमा तय

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल (मोटर स्पिरिट) और हाई-स्पीड डीजल की खुदरा बिक्री को विनियमित करने के लिए नए कड़े प्रतिबंध लागू कर...

फीफा विश्व कप 2026: मैक्सिको ने जीत के साथ किया आगाज, उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से रौंदा

मैक्सिको सिटी। सह-मेजबान मैक्सिको ने फीफा विश्व कप 2026 के ऐतिहासिक उद्घाटन मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से शिकस्त...

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विश्व कप की तैयारी शुरू करेगा भारत

धर्मशाला। भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से अगले साल होने...

दिग्गज शूटिंग कोच जसपाल राणा के निधन पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी समेत कई दिग्गजों ने जताया दुख

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां शूटिंग के दिग्गज खिलाड़ी और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच जसपाल...

यूपी में दो वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले, आईएएस सौम्या पांडेय बनीं बरेली विकास प्राधिकरण की नई वीसी, मणिकंदन ए प्रतीक्षारत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी किए गए आधिकारिक...

सीएम योगी ने दिखाई 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मिला बढ़ावा

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी लखनऊ में राजनीतिक और विकासात्मक गतिविधियां तेज हो गई...