back to top

सीएम योगी ने दिखाई 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मिला बढ़ावा

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी लखनऊ में राजनीतिक और विकासात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ी पहल करते हुए गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही नोएडा में आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी शुभारंभ किया गया।

यह पहल उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को पर्यावरण के अनुकूल, सुरक्षित और सुगम सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। ये बसें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट(जेवर एयरपोर्ट) से जोड़ेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में प्रदूषण भी कम होगा। उन्होंने इसे “हरित और आधुनिक उत्तर प्रदेश” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर सीएम योगी ने प्रदेश में बीते वर्षों के विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति कमजोर थी। सड़कें जर्जर थीं, कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक थी और निवेश का माहौल नहीं था।उन्होंने दावा किया कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। आज उत्तर प्रदेश में लगभग 4 लाख किलोमीटर का सड़क नेटवर्क है और एयर कनेक्टिविटी में भी तेजी से विस्तार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में अयोध्या का जिक्र करते हुए कहा कि पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम पुष्पक विमान से अयोध्या आए थे, लेकिन उसके बाद हजारों वर्षों तक वहां हवाई सेवा उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि को समर्पित एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो चुका है, जो प्रदेश के बदलते स्वरूप का प्रतीक है।

उधर, लखनऊ के लोक भवन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को दर्शाने के लिए एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इस प्रदर्शनी को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की संयुक्त छवि और विकास कार्यों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...