back to top

दिग्गज शूटिंग कोच जसपाल राणा के निधन पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी समेत कई दिग्गजों ने जताया दुख


नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां शूटिंग के दिग्गज खिलाड़ी और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे देश और खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। भारतीय निशानेबाजी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने वाले जसपाल राणा के जाने से खेल जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नामुमकिन मानी जा रही है। इस दुखद घड़ी में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेताओं और खेल हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।बताया जा रहा है कि जर्मनी के म्युनिख में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से जब वह भारतीय दल के साथ स्वदेश लौट रहे थे। उसी दौरान फ्लाइट में अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसके बाद शुक्रवार को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने 49 साल की आयु में अंतिम सांस ली।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,जसपाल राणा जी के निधन की खबर बहुत दुखद है। वह एक जाने-माने शूटर थे, जिनके शानदार प्रदर्शन ने देश का नाम रोशन किया। ग्लोबल शूटिंग कॉम्पिटिशन में कई मेडल जीतने वाले राणा ने खुद को भारतीय खेलों के एक आइकॉन के तौर पर स्थापित किया। एक एथलीट और मेंटर के तौर पर, उन्होंने युवा टैलेंट को निखारकर एक स्थायी योगदान दिया। उनका समर्पण, अनुशासन और बेहतरीन काम करने की प्रतिबद्धता आने वाली कई पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेगी। मैं उनके परिवार, दोस्तों और खेल समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जसपाल राणा के निधन से गहरा दुख हुआ। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने शूटिंग में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाया। एक मेंटोर के तौर पर भी उनका योगदान उतना ही उल्लेखनीय रहा। उन्होंने अत्यंत समर्पण के साथ युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया और उनका मार्गदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन, अनुशासन और खेल जगत की सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें सम्मान दिलाया। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत के साथ हैं। ओम शांति।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध और शोकाकुल हूं। जसपाल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत सहज, सरल और बहुत ही नेक दिल इंसान थे। भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में उनकी बड़ी प्रभावी भूमिका थी। उन्होंने आगे लिखा, जसपाल राणा ने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिला कर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। उनके निधन से भारतीय खेल जगत को एक बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर उनके शोक-संतप्त परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रसशंकों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जसपाल राणा के निधन पर दुख जताया और उनसे मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ”महान एथलीट और मशहूर शूटिंग कोच जसपाल राणा के निधन से बहुत दुख हुआ। भारतीय शूटिंग में उनका योगदान और युवा टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,प्रख्यात् भारतीय निशानेबाज, पद्मश्री से अलंकृत जसपाल राणा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। जसपाल जी ने अपने शानदार खेल जीवन में अनेक अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल कर भारत का गौरव विश्व पटल पर स्थापित किया। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा,अंतररराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले प्रख्यात शूटर और कोच जसपाल राणा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण से उन्होंने निशानेबाजी में देश को अनेक गौरवपूर्ण क्षण दिए। खिलाड़ी के रूप में उपलब्धियों से लेकर कोच के रूप में नई प्रतिभाओं को निखारने तक, उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। उनका निधन भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार एवं उनके प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल दें।

उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, विश्वप्रसिद्ध भारतीय शूटर, शूटिंग कोच, ‘पद्म श्री’ जसपाल राणा का निधन अत्यंत दुखद एवं भारतीय खेल जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि। वैश्विक पटल पर भारत को गौरवभूषित करने वाली उनकी असाधारण उपलब्धियां तथा युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उप्र डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा,पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज एवं कुशल प्रशिक्षक जसपाल राणा के असामयिक निधन की सूचना अत्यंत दुखद है तथा खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मेरी गहन संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण से भारतीय निशानेबाजी को वैश्विक पहचान दिलाई तथा अनेक खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के शिखर तक पहुंचाया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपाल राणा के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, देवभूमि उत्तराखंड के सपूत, पद्मश्री से अलंकृत, भारतीय निशानेबाजी जगत के गौरव जसपाल राणा के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। निशानेबाजी के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं युवा खिलाड़ियों को दी गई प्रेरणा ने भारत को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका निधन खेल जगत, उत्तराखंड तथा पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों एवं असंख्य प्रशंसकों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखा,अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर एवं प्रख्यात कोच जसपाल राणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाने और अनेक खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से देश के खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप एवं एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट, अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। आपका जाना खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति एवं शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जसपाल राणा के निधन पर दुख जाहिर करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ”भारतीय खेलों में एक बड़ी हस्ती और हमारे सबसे महान शूटिंग चैंपियन में से एक जसपाल राणा के निधन से बहुत दुख हुआ। दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करने से लेकर शूटर्स की आने वाली पीढ़ियों को तैयार करने तक, भारतीय खेलों में उनका योगदान सच में बहुत खास था। उन्होंने अपने राज्य उत्तराखंड के लिए काम करने के लिए पब्लिक सर्विस में भी काम किया। उनके परिवार, दोस्तों और पूरी खेल बिरादरी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

कांग्रेस सांसद और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जसपाल राणा के निधन पर लिखा,भारतीय निशानेबाजी जगत के महानायक, पद्मश्री एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात शूटर और कोच जसपाल राणा के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद और स्तब्धकारी है। उन्होंने अपने अद्वितीय कौशल, अनुशासन और समर्पण से भारतीय खेल जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। एक खिलाड़ी के रूप में उनके असंख्य अंतरराष्ट्रीय पदक और एक कोच के रूप में युवा प्रतिभाओं को तराशने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। भारतीय निशानेबाजी के स्वर्णिम अध्यायों में उनका नाम सदैव सम्मान के साथ लिया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार, मित्रों, शिष्यों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...