back to top

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार बढ़त देखी गई।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ जल्द समझौते के संकेत देने के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है।बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 921.30 अंक चढ़कर 74,753.85 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 254.20 अंक की बढ़त के साथ 23,417.25 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, इटर्नल, ट्रेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। केवल टेक महिंद्रा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी आठ प्रतिशत से अधिक जबकि जापान का निक्की 225 तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ा। चीन का एसएसई कम्पोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,987.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 150.63 अंक और निफ्टी 53.35 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी...

सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी,कोर्ट ने कि हम इसमें दखल नहीं दे सकते

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राज्यसभा उम्मीदवारी खारिज होने के मामले में...

अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर अपनों को याद कर रो पड़े परिजन, जांच में देरी और मुआवजे को लेकर उठाए सवाल

अहमदाबाद। अहमदाबादप्लेन क्रैश की पहली बरसी पर पीड़ितों के परिजन घटना वाली जगह पर इकट्ठा हुए और अपनों को श्रद्धांजलि दी। इस हादसे ने...

ईंधन के दुरुपयोग पर सरकार का बड़ा फैसला, खुदरा पेट्रोल पंपों से थोक बिक्री पर रोक, 200 लीटर की दैनिक सीमा तय

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल (मोटर स्पिरिट) और हाई-स्पीड डीजल की खुदरा बिक्री को विनियमित करने के लिए नए कड़े प्रतिबंध लागू कर...

फीफा विश्व कप 2026: मैक्सिको ने जीत के साथ किया आगाज, उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से रौंदा

मैक्सिको सिटी। सह-मेजबान मैक्सिको ने फीफा विश्व कप 2026 के ऐतिहासिक उद्घाटन मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से शिकस्त...

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विश्व कप की तैयारी शुरू करेगा भारत

धर्मशाला। भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से अगले साल होने...