back to top

खेल दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दागा गोल, देखें वीडियो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झांसी में थे और मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में उन्होंने खेल दिवस के अवसर पर हॉकी स्टिक लेकर गोल भी दागे। उनका गोल दागता हुआ वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है। वीडियो में देख सकते हैं कि सीएम योगी अधिकारियों के साथ मैदान पर मौजूद है और हॉकी खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने हॉकी की स्टिक लेकर बॉल को गोल पोस्ट की ओर गोल भी किया है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर झांसी में कई अहम विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए खास तौर पर मौजूद थे।

इस दौरान उन्होंने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद की प्रतिमा का अनावरण भी किया। लक्ष्मीबाई पार्क में देश के पहले हॉकी म्यूजियम का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। पूरे देश में 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद सिंह की याद में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इतना ही नहीं हॉकी को राष्ट्रीय खेल का दर्जा भी मिला हुआ और आज पूरा भारत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद सिंह को याद कर रहा है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1696457911944577336

इस दौरान संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तक भले ही बुंदेलखंड का नौजवान नौकरी के लिए बाहर का रुख करता रहा होगा, लेकिन डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के साथ जब औद्योगिक दृष्टि से यह विकसित क्षेत्र बनेगा तो दुनिया कार्य करने के लिए झांसी और बुंदेलखंड में आएगी।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड नौकरी और रोजगार के नए हब के रूप में स्थापित होगा। ये जो क्षेत्र विकसित हो रहा है ,इसमें एक तरफ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे है तो दूसरी तरफ कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग और इसके बीच में बनेगा एक नया हवाई अड्डा जो झांसी के विकास को एक नई ऊंचाई देगा।

भारतीय हॉकी पर एक नजर

  • 1928 से 1956 के बीच छह बार लगातार स्वर्ण पदक जीता
  •  हालांकि 1960 ओलंपिक में स्वर्ण जीता है
  •  1980 को मास्को ओलंपिक खेलों में अंतिम बार स्वर्ण जीता
  •  लेकिन अब कलात्मक व कौशलपूर्ण हॉकी का सूरज डूब गया
  •  राष्ट्रीय खेल हॉकी पर क्यों उठ रहा सवाल
  •  सरकार कब देंगी मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न
  •  हॉकी खिलाडिय़ों ने की ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग
  •  हिटलर की मौजूदगी में 15 अगस्त को ध्यानचंद ने लहराया था भारत का परचम
  •  ध्यानचंद ने आखिरी अंतराष्ट्रीय मैच 1948 में खेला
  •  करियर के दौरान वे 400 से अधिक गोल कर चुके थे

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...