back to top

भागवत से मिले सीएम योगी, 45 मिनट तक चला मंथन

विशेष संवाददाता लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे। भागवत इन दिनों लखनऊ दौरे पर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह संघ के विस्तार से जुड़े मुद्दों पर मंथन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ प्रमुख से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश सरकार के कामकाज, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह सहित सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। सीएम योगी और मोहन भागवत के बीच यह मुलाकात 45 मिनट तक चली। सीएम योगी ठीक 5.25 पर आए और 6.15 पर मुलाकात कर निकल गए।

गौरतलब है कि अवध प्रांत में 13 प्रशासनिक जिले, 26 संघ जिले, 174 खंड, 1819 मंडल हैं। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में 1765 और शहरी क्षेत्रों में 442 से अधिक शाखाएं संचालित हैं। शाखा के अतिरिक्त साप्ताहिक मिलन और मासिक मंडली के रूप में संघ का कार्य लगभग सभी न्याय पंचायतों तक पहुंच गया है। तीन दिवसीय दौरे में अवध प्रांत में संघ के कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी योजना कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। आरएसएस प्रमुख अवध प्रांत के दौरे में कुटुंब बोधन, पर्यावरण संरक्षण, धर्म जागरण, ग्राम विकास, सामाजिक समरसता और गो सेवा गतिविधियों की भी समीक्षा करेंगे।

माना जा रहा है कि भागवत अवध में संघ के विस्तार, राष्ट्रवाद के मुद्दों को धार और हिन्दुत्व के मुद्दों पर मंथन करेंगे। संघ ने इसे वार्षिक प्रवास बताया है। इस दौरान संघ प्रमुख संगठनात्मक कार्यों के विस्तार एवं आगामी योजना की समीक्षा करेंगे। दरअसल, शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ रहे संघ का जोर शाखा और संगठन विस्तार पर है। हर ग्राम पंचायत तक शाखा और संघ कार्य को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि सियासी दृष्टि से भी सरसंघचालक का यह प्रवास बेहद महत्वपूर्ण है।

सनातन पर हमलों, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जल्द पूरा होने और आगामी लोकसभा चुनाव जैसे विषयों पर आरएसएस की पैनी नजर है। आरएसएस प्रमुख भागवत का यह प्रवास कई मामले में अहम माना जा रहा है। हालांकि भागवत के प्रवास से पहले 19 सितंबर को संघ परिवार की समन्वय बैठक हो चुकी है। इसमें सामाजिक व राजनीतिक परिदृश्य की विस्तार से समीक्षा हुई थी। इस बैठक के एक सत्र में संघ परिवार के विभिन्न संगठनों के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह तथा आखिरी सत्र में सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक की मौजूदगी थी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...