back to top

सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि के उपरांत सीएम योगी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को स्मरण करते हुए कहा कि भारत माता के महान सपूत, प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का आज पावन बलिदान दिवस है।

एक देश में एक प्रधान, एक विधान और एक निशान के मुद्दे को लेकर के 23 जून 1953 को भारत की अखंडता को लेकर के उन्होंने अपना बलिदान दिया था। हम सब जानते हैं 1947 में देश आजाद होता है 1950 में भारत अपना संविधान लागू करता है और संविधान के लागू होने के बाद तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व की सरकार ने देश के संविधान में धारा 370 जोड़कर के राष्ट्रीय अखंडता को गंभीर चोट पहुंचाने का कुत्सित प्रयास किया था।

तत्कालीन सरकार की मंशाओं को ध्यान में रखकर के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जो उस समय की राष्ट्रीय सरकार में उद्योग और खाद्य मंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे थे उन्होंने अपने पद को छोड़कर के देश की प्रतिष्ठा के लिए देश की अखंडता के लिए कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए एक व्यापाक आंदोलन प्रारंभ किया। भारतीय जनसंघ के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कश्मीर सत्याग्रह के लिए जो अभियान उन्होंने प्रारंभ किया इसके लिए उन्हें अपने प्राणों तक को त्यागना पड़ा। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जो सपना था वह सपना आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर में धारा 370 समाप्त करके एक देश में एक प्रधान, एक विधान और एक निशान , यह उन भावनाओं को सम्मान करने का कार्य आज मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। यह उन सभी हुत्माओं के लिए जिन्होंने कश्मीर के लिए देश की अखंडता के लिए देश की सीमाओं की सुरक्षा करने के लिए अपने आप को बलिदान किया था उन सभी के प्रति श्रद्धांजलि है। आज के अवसर पर भारतीय जन संघ के संस्थापक अध्यक्ष, महान शिक्षाविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों की ओर से उनके श्री चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय राय,लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व मंत्री एमएलसी डॉक्टर महेंद्र सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा , ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, एमएलसी अवनीश सिंह, रामचंद्र प्रधान, लालजी निर्मल सहित बड़ी संख्या में महानगर पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। लखनऊ महानगर में बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई और कार्यकर्ताओं द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

RELATED ARTICLES

संगीत और नृत्य से सजी क्लासिकल वॉइस आफ अवध की शाम

लखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के दो दिवसीय उत्सव क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026 का सफल आयोजन तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय,...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

लोक चौपाल में सावन के गीतों संग महकी चौसा और सफेदा आम की मिठास

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की 88वीं लोक चौपाल रविवार को लल्लूमल धर्मशाला परिसर, डालीगंज, गोमती तट पर आयोजित हुई। सावन, बारहमासा और लोक...

उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की आम सभा की बैठक शनिवार सायं 05:00 बजे महापरिषद के मोहन सिंह बिष्ट सभागार...