back to top

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी लिपिक गिरफ्तार

गोंडा । गोंडा जिले में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने, उससे सात लाख रुपये ऐंठने और धोखा देकर दूसरी युवती से शादी करने के आरोप में पुलिस ने कोषागार में तैनात एक लिपिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने, उससे सात लाख रुपये ऐंठने और फिर दूसरी युवती से शादी करने के आरोप में पुलिस ने कोषागार में तैनात लिपिक आशीष सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।


उन्होंने दर्ज मुकदमे के हवाले से बुधवार को बताया कि पेंशन के काम लिए कोषागार कार्यालय में जाने के दौरान लड़की की आशीष सिंह से मुलाकात हुई थी।आशीष ने पेंशन भत्ते में सहायता का आश्वासन देकर पीड़िता का विश्वास जीता और उसके करीब आ गया। सूत्रों ने बताया कि इसी दौरान उसने शादी का लालच देकर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाये और काम का बहाना बनाकर सात लाख रुपये ऐंठ लिये।

मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि आशीष ने पीड़िता को धोखे में रखकर इसी साल नवंबर में दूसरी युवती से शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता ने नगर कोतवाली में आशीष सिंह के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। सूत्रों ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी आशीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

19 साल बाद ज्येष्ठ मास में पड़ेंगे आठ बड़े मंगल

लखनऊ। इस बार ज्येष्ठ मास में चार नहीं आठ मंगल पड़ेंगे और जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा। पांच मई को पहला पहला मंगल शुरू...

बच्चों ने दिखाया लोक नृत्य व चित्रकला का हुनर

तीन दिवसीय पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन लखनऊ। आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी ग्रुप, लखनऊ द्वारा अभिनव गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुर्सी रोड, लखनऊ में आयोजित तीन...

श्री श्याम मंदिर में दो महीने तक चलेगा विशाल भंडारा

सेवा परमो धर्म के संकल्प के साथ श्री श्याम परिवार का जनसेवा अभियानलखनऊ के 11 स्थानों पर लगेंगे वॉटर कूलर लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

साईं बाबा मूर्ति स्थापना दिवस पर वाल्मकेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद लखनऊ। महर्षि वाल्मीकी निर्धन कन्या विवाह समिति द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 2...

मेरे किरदार में त्याग, बलिदान और रिश्तों का गहरापन है : दिव्येंदु शर्मा

मेरी फाउंडेशन इतनी मजबूत कर दी कि मैं लंबे समय तक शूटिंग कर सकूंलखनऊ। जल्द ही करण अंशुमन द्वारा निर्देशित नई वेब सीरीज ग्लोरी...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...