back to top

ज्ञानवापी मस्जिद में कड़ी सुरक्षा के बीच पानी की टंकी की हुई सफाई, डीएम की देखरेख में हुआ काम

वाराणसी। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में बनी टंकी की सफाई का काम जिलाधिकारी की देखरेख में शनिवार को पूरा हो गया। इस दौरान परिसर और उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान मौजूद थे। उच्चतम न्यायालय द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद में पानी की टंकी को साफ करने की अनुमति दिये जाने के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार को सफाई का काम शुरू किया।

हिन्दू पक्ष के अधिवक्तता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे जिलाधिकारी एस राजलिंगम के देखरेख में टंकी की सफाई का काम शुरू हुआ, जो करीब ढ़ाई घण्टे तक चला। इस दौरान हिन्दू पक्ष की चारों वादी उनके अधिवक्ता, मुस्लिम पक्ष के वादी और उनके अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

त्रिपाठी ने बताया कि सफाई के बाद वजू खाने को फिर से सील कर दिया गया है। इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के सचिव मोहमद यासीन ने कहा कि टंकी की सफाई के बाद उसमें मरी पाई गई मछलियों को नगर निगम के कर्मचारियों को सौंप दिया गया, साथ ही 40 जिंदा मछलियां प्रशासन ने मुझे सौंपी हैं। वाराणसी जिला अदालत ने पिछले साल 21 जुलाई को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को यह पता लगाने के लिए विस्तृत वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया था कि काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में स्थित मस्जिद का निर्माण किसी मंदिर की पहले से मौजूद संरचना पर किया गया है या नहीं।

इससे पहले, उच्चतम न्यायालय ने मस्जिद परिसर के वजूखाने को संरक्षित रखने का आदेश दिया था जिसके कारण यह हिस्सा सर्वेक्षण का हिस्सा नहीं होगा। हिंदू वादियों ने इस स्थान पर शिवलिंग होने का दावा किया है। हिंदू कार्यकर्ताओं का दावा है कि इस स्थान पर पहले एक मंदिर था और 17वीं शताब्दी में मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर इसे ध्वस्त कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...