back to top

मुख्यमंत्री ने खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को दी चेतावनी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली थी, जिसमें कई जिलों में हुए जघन्य अपराधों को लेकर अधिकारियों के पेंच कसे थे। इसी क्रम में हाल ही में एनेक्सी में कानून व्यवस्था की उच्चस्तरीय बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री के समक्ष पिछले आठ माह की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

बैठक में इन मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करने और लगाम लगाने वाले टॉप फाइव और बॉटम फाइव जिलों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों के अधिकारियों को सुधार लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अगले माह की बैठक में उनकी रिपोर्ट संतोषजनक नहीं मिली तो एक्शन लिया जाएगा।

प्रदेश में पिछले आठ माह में हत्या के 1921 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें से 1322 में आरोप पत्र एवं 90 में अंतिम रिपोर्ट लगायी। वहीं 509 विवेचनाधीन हैं। पिछले छह वर्षों में प्रदेश में हत्या में 9.02 प्रतिशत की कमी आयी है। इन अभियोगों में संलिप्त 4705 अभियुक्तों में से 4230 अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही गयी तथा 475 अभियुक्त वांछित हैं, जिसके लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

वहीं महोबा, श्रावस्ती, सीतापुर, जालौन और कौशाम्बी में मामले बढ़े हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जिलों के अधिकारियों को इन पर लगाम लगाने के निर्देश दिये हैं। वहीं हत्या के मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करने वालों में अमरोहा, झांसी, जालौन और हरदोई शामिल हैं, जबकि चंदौली, औरेया, ललितपुर और बांदा का प्रदर्शन खराब रहा है। इस सीएम ने इन जिलों के अधिकारियों को सुधारने लाने के साथ सख्त चेतावनी दी है। इसी तरह प्रदेश में लूट के 789 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें से 589 में आरोप पत्र एवं 20 में अंतिम रिपोर्ट लगायी। वहीं 180 विवेचनाधीन हैं।

पिछले आठ माह में प्रदेश में लूट के 24.61 प्रतिशत की कमी आयी है। इन अभियोगों में संलिप्त 2222 अभियुक्तों में से 2118 अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही गयी तथा 104 अभियुक्त वांछित हैं, जिसके लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं महाराजगंज, ललितपुर, संतकबीरनगर, बलरामपुर और कासगंज में मामले बढ़े हैं। लूट के मामले में एकाएक कार्रवाई करने वाले जिलों में फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर और पीलीभीत शामिल हैं जबकि प्रयागराज कमिश्नरेट, कौशांबी, देवरिया, अमेठी और महोबा का प्रदर्शन खराब रहा। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेशभर में डकैती के 30 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 18 में आरोप पत्र दाखिल किए गए हैं। वहीं 12 मामले विवेचनाधीन हैं।

पिछले छह वर्षों में प्रदेशभर में डकैती में 16.22 प्रतिशत की कमी आयी। इन अभियोगों में संलिप्त कुल 224 अभियुक्तों में से 200 अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही की गयी तथा 24 अभियुक्त वांछित हैं। वहीं कुछ जिलों में बढ़ोत्तरी हुई है, जिसमें वाराणसी कमिश्नरेट, झांसी, अमेठी, औरैया और कन्नौज शामिल हैं।

वहीं फिरोजाबाद, बाराबंकी, सीतापुर, ललिपुर और कासगंज ने डकैती के मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि कन्नौज, हाथरस, बदायूं, औरेया और प्रयागराज कमिश्नरेट का प्रदर्शन खराब रहा। इसी तरह प्रदेश में रेप के 1869 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 1359 में आरोप पत्र एवं 220 में अंतिम रिपोर्ट भेजी गयी।

वहीं 290 विवेचनाधीन हैं। इन अभियोगों में संलिप्त कुल-2578 अभियुक्तों में से 2325 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवई की गयी तथा 253 अभियुक्त वांछित हैं। बलात्कार में कुछ जिलों में वृद्धि हुई है, जिसमें फतेहगढ़, सीतापुर, खीरी, कौशांबी और हमीरपुर हैं। वहीं बलात्कारियों पर कहर बन तेजी से कार्रवाई करने वाले टॉप फाइव जिलों में बदायूं, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा और संभल शामिल हैं जबकि प्रयागराज कमिश्नरेट, शाहजहांपुर, बलरामपुर, कौशाम्बी और फतेहपुर का प्रदर्शन काफी खराब रहा।

RELATED ARTICLES

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का...

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...