back to top

मुुख्यमंत्री ने देखा एनएसजी व एटीएस का शौर्य

विशेष संवाददाता लखनऊ। राजधानी में पुलिस हेडक्वार्टर की छत पर हेलिकॉप्टर से उतरते कमांडो। हाथों में मशीनगन… फायरिंग के बीच कमरे में घुसते हैं। एक-दूसरे को कवर करते हुए आतंकियों को निशाने पर लेते हैं। फिर कमरे में बंधक बनाए लोगों को छुड़ाते हैं।

यह दृश्य है गुरुवार सुबह लखनऊ में पुलिस हेडक्वार्टर में हुए एनएसजी और एटीएस की संयुक्त मॉकड्रिल आॅपरेशन गांडीव-5 का। स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शासन के आला अधिकारी मॉकड्रिल आॅपरेशन को देखने पहुंचे। वहां उन्होंने कमांडोज से पूरे आॅपरेशन को समझा। कमांडो ने सिचुएशन और एक्शन के बारे में मुख्यमंत्री को डिटेल से बताया। इसके बाद तय हुआ कि इस मॉकड्रिल में सामने आए लर्निंग पॉइंट्स के आधार पर भविष्य में घटित होने वाली आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई जाएगी।

ऐसा ही आॅपरेशन सुबह 6 बजे विधानसभा पर हुआ। यहां हेलिकॉप्टर से एनएसजी कमांडो छत पर उतरते हैं। एक-एक करके कमांडो मोर्चा संभालते हैं और अंदर छिपे हुए आतंकियों को निशाना बनाते हैं। दरअसल, यह पूरा आॅपरेशन मॉकड्रिल का हिस्सा है। इसमें इसकी प्रैक्टिस की गई कि अगर कोई आतंकी अटैक हो तो उससे कैसे निपटना है। इसके लिए पूरे आतंकी अटैक का सीन क्रिएट किया गया। बुधवार रात करीब 8.10 बजे विधानसभा के ठीक सामने लोकभवन पर आतंकी हमला हो जाता है। आतंकी ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच जेहादी नारे लगाते हुए लोकभवन के भीतर घुसते हैं।

4 बम ब्लास्ट लोकभवन के गेट नंबर-2 और फिर 2 ब्लास्ट लोकभवन परिसर में होते हैं। लोकभवन पर 26/11 की तरह आतंकी हमले करते हुए भीतर कई वीआईपी के साथ बड़ी संख्या में अधिकारियों और नागरिकों को अपने कब्जे में ले लेते हैं। सूचना मिलते ही ठीक 8.14 बजे फायर सर्विस हाइड्रोलिक के साथ मौके पर पहुंच जाती है। उनके साथ एम्बुलेंस में मेडिकल टीम भी रहती है। 7 आतंकियों के लोकभवन के भीतर होने की सूचना पर एनएसजी कमांडो भी मोर्चा संभालते हैं।

इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पूर्व मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशान्त कुमार सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस एवं एनएसजी द्वारा दो दिवसीय संयुक्त अभ्यास गांडीव-वी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस तथा एनएसजी के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस, एटीएस उत्तर प्रदेश, फायर सर्विस एवं एनएसजी ने संयुक्त रूप से लखनऊ में बुधवार व गुरुवार को विभिन्न सावर्जनिक स्थानों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर काउंटर टेरर मॉक-ड्रिल की गई। उन्होंने बताया कि बुधवार को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन, आलमबाग बस स्टैंड, पलासियो मॉल गोमती नगर, ताज होटल, लोक भवन, एवं गुरुवार को विधान भवन, एवं उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय भवन में मॉकड्रिल संपन्न करायी गई।

स्पेशल डीजी ने बताया कि मॉकड्रिल में पुलिस ने चार व एटीएस उत्तर प्रदेश की कमांडो टीम ने 18 और एनएसजी ने कुल 23 आतंकवादियों को सांकेतिक रूप से मार गिराया गया। इसके अलावा अन्य एजेंसियों फायर सर्विस व एसडीआरएफ और मेडिकल टीम व बीडीडीएस टीम तथा अभिसूचना इकाई व एसआईबी और स्थानीय प्रशासन व फोरेन्सिक टीम ने समय से पहुँच कर कार्यो को सफलता पूर्वक किया। विधान भवन में एटीएस व एनएसजी ने भारतीय वायु सेना के एमआई हैलीकॉप्टर के जरिये मॉक ड्रिल की। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इसकी सराहना की है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर सभी प्रतिभागी एजेंसियों एवं पुलिस बल ने संयुक्त डी-ब्रिफिंग में भाग लिया। स्पेशल डीजी ने कहा कि इस मॉक-ड्रिल में परिलक्षित लर्निंग पॉइंट्स को भविष्य में घटित होने वाली आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए सम्बन्धित मानक परिचालन प्रक्रिया में सम्मिलित किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...