back to top

चांद की सतह के और नजदीक आया चंद्रयान-3, सफलतापूर्वक पूरी की प्रक्रिया 

बेंगलुरु। भारत का महत्वाकांक्षी तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 बुधवार को कक्षा में नीचे लाए जाने की एक और सफल प्रक्रिया से गुजरने के साथ ही चांद की सतह के और नजदीक आ गया।
चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और पांच अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक ट्वीट में कहा, चंद्रमा की सतह के और नजदीक। आज की गई प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 174 किमी र 1437 किमी रह गई है।
इसने कहा कि अगली प्रक्रिया 14 अगस्त 2023 को पूर्वाह्न 11:30 से अपराह्न 12:30 बजे के बीच निर्धारित है। इसरो ने रविवार को भी चंद्रयान को चांद की कक्षा में नीचे लाए जाने की इसी तरह की प्रक्रिया को अंजाम दिया था। महत्वाकांक्षी मिशन के आगे बढ़ने के साथ ही चंद्रयान-3 की कक्षा को धीरे-धीरे कम करने और इसकी स्थिति चंद्र ध्रुवों के ऊपर करने के लिए इसरो द्वारा सिलसिलेवार कवायद की जा रही है।
इसरो सूत्रों के मुताबिक, अंतरिक्ष यान को चंद्रमा के करीब लाने के लिए दो और प्रक्रियाएं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये प्रक्रियाएं 14 और 16 अगस्त को 100 किमी की कक्षा तक पहुंचने के लिए की जाएंगी, जिसके बाद
लैंडर और रोवर से युक्त लैंडिंग मॉड्यूल आगे की प्रक्रिया के तहत  प्रपल्शन मॉड्यूल से अलग हो जाएगा।
इसके बाद, लैंडर के डीबूस्ट (धीमे होने की प्रक्रिया) से गुजरने और 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर  सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है।
यह खबर भी पढ़े—

RELATED ARTICLES

पीलीभीत में बिजली का झटका लगने से दंपति की मौत

पीलीभीत। पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र में एक दंपति की कथित तौर पर बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। पुलिस ने...

प्रतापगढ़ में बोले सीएम योगी- चढ़ावा को लेकर सनातन आस्था पर प्रहार कर रहे सपा-कांग्रेस को देखकर गिरगिट भी शरमा रहा होगा

प्रतापगढ़ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना...

राम मंदिर, बद्रीनाथ में चढ़ावे के कथित गबन की गहन जांच हो : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर और उत्तराखंड में बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और...

इस महीने दो बार रखा जायेगा रवि प्रदोष व्रत, बन रहा दुर्लभ संयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान शिव की साधना के लिए प्रदोष व्रत को सर्वश्रेष्ठ माना गया है. मान्यता है कि जो भक्त पूरी श्रद्धा...

भोजपुरी गाना ‘रशियन से कम नईखी’ हुआ रिलीज

'रशियन से कम नईखी' पर अब तक 259,808 व्यूज आ चुके हैंलखनऊ। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस नीलम गिरी का नया गाना आया...

धूमधाम से मनाया गया माताजी का 16वां दीक्षा दिवस

इंदिरा नगर जैन मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। गणाचार्य विराग सागर जी महामुनिराज से दीक्षित आर्यिका 105 विविक्त श्री माताजी की...

अरदास यही इस दास की है प्रभु इतनी कृपा बरसा जाना…

ईश्वर के प्रति अडिग विश्वास के प्रतीक है भक्त प्रह्लाद : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा...

सावन में दान करने से मिलती है भोलेनाथ की विशेष कृपा

लखनऊ। देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का पवित्र महीना इस बार 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। इस...

अली फजल व सोनाली के अभिनय ने वेब सीरीज ‘राख’ को बनाया खास

यह सीरीज 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित हैलखनऊ। ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर की भरमार है। लगभग हर दूसरे हफ्ते कोई नई मर्डर...