back to top

मंदिर के शिखर पर मोदी और भागवत की मौजूदगी में 11.50 बजे के बाद फहराया जाएगा भगवा ध्वज: चंपत राय


अयोध्या । अयोध्या स्थित राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वजा फहराने का कार्यक्रम पूर्वाह्न 11.50 बजे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत की मौजूदगी में संपन्न होगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राय ने कहा कि यह ध्वज भगवा रंग का होगा, 10 फुट चौड़ा और 20 फुट लंबा तथा तिकोना होगा। उन्होंने कहा कि इस पर ‘सूर्य’, ‘ओम’ और कोविदार वृक्ष के चिह्न बने होंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘यह रंग आग और उगते सूर्य को दिखाता है – जो त्याग और समर्पण का प्रतीक है। पूरी दुनिया को इसे अपने टेलीविज़न और मोबाइल स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा।

राय ने कहा कि ध्वजा फहराने की रस्म पूर्वाह्न 11.50 बजे के बाद प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस प्रमुख भागवत तथा स्वामी गोविंद देव गिरि की मौजूदगी में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

अपर जिलाधिकारी अमित भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री का काफिला रामपथ पर एक छोटा रोडशो करने के बाद जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वार से मंदिर परिसर में प्रवेश करेगा।

मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, मोदी सबसे पहले राम जन्मभूमि परिसर के अंदर सप्त ऋषि मंदिर में दर्शन करेंगे, उसके बाद शेषावतार मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, रामलला मंदिर में और राम दरबार जाएंगे। फिर वह दर्शन और पूजा करने के बाद ध्वजा फहराने की रस्म में हिस्सा लेंगे।उसने कहा कि मुहूर्त के अनुसार 11.58 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया जाएगा, जिसके बाद प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

19 साल बाद ज्येष्ठ मास में पड़ेंगे आठ बड़े मंगल

लखनऊ। इस बार ज्येष्ठ मास में चार नहीं आठ मंगल पड़ेंगे और जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा। पांच मई को पहला पहला मंगल शुरू...

बच्चों ने दिखाया लोक नृत्य व चित्रकला का हुनर

तीन दिवसीय पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन लखनऊ। आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी ग्रुप, लखनऊ द्वारा अभिनव गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुर्सी रोड, लखनऊ में आयोजित तीन...

श्री श्याम मंदिर में दो महीने तक चलेगा विशाल भंडारा

सेवा परमो धर्म के संकल्प के साथ श्री श्याम परिवार का जनसेवा अभियानलखनऊ के 11 स्थानों पर लगेंगे वॉटर कूलर लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

साईं बाबा मूर्ति स्थापना दिवस पर वाल्मकेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद लखनऊ। महर्षि वाल्मीकी निर्धन कन्या विवाह समिति द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 2...

मेरे किरदार में त्याग, बलिदान और रिश्तों का गहरापन है : दिव्येंदु शर्मा

मेरी फाउंडेशन इतनी मजबूत कर दी कि मैं लंबे समय तक शूटिंग कर सकूंलखनऊ। जल्द ही करण अंशुमन द्वारा निर्देशित नई वेब सीरीज ग्लोरी...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...