back to top

विदेश नीति और पड़ोसी देशों से संबंध पर पुनर्विचार करे केंद्र सरकार : प्रमोद तिवारी

लखनऊ। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने सोमवार को कहा है कि आज भारत के इतिहास का भारत-नेपाल संबंधों का दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। देश के तीन हिस्सों लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल असंवैधानिक और गलत तरीके से अपना भाग बता रहा है, जबकि ये भारत का अभिन्न अंग है।

उन्होंने कहा कि नेपाल यहीं नहीं रुका, उसने अपने पार्लियामेण्ट में इसे ‘दोबारा’ संविधान संशोधन के रूप में प्रस्तुत भी कर दिया है। ये भारत के संविधान सम्मत सार्वभौमिकता और अभिन्नता को चुनौती देने जैसा है । ये किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

तिवारी ने कहा है कि नेपाल में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह अपने दम पर भारत को चुनौती देने का दुस्ससाहस करने की जुर्रत करता, इसे दूर तक पढ़ने और समझने की जरूरत है। इसमें कोई शक नहीं है कि भाषा नेपाल की ज़रूर है, लेकिन निर्देशन ‘चीन’ का हो, इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि केन्द्र सरकार भारत की एकता और अखण्डता के लिये जो भी कदम उठायेगी, उस कदम का हमारा भरपूर समर्थन रहेगा। लेकिन अब समय आ गया है कि मोदी सरकार अपनी विदेश नीति और पड़ोसी देशों से संबंध पर पुनर्विचार करे। क्या कारण है कि नेपाल, जो भारत के छोटे भाई की तरह है, और उससे लगी हुई लगभग 1700 किमी. की खुली सीमा है,जहां उत्तर प्रदेश का एक बहुत बड़ा भूभाग नेपाल की सीमा बनाता है, उस अंचल में ऐसा दुस्साहस किया जा रहा है।

तिवारी ने कहा है कि यह सोचने का समय है और गंभीर कूटनीतिक कदम उठाने की ज़रुरत है कि जिस नेपाल की निर्भरता भारत की थी उस पर चीन की न बनने पाये। अगर नेपाली कांग्रेस भी इसका समर्थन कर रही है तो यह गम्भीरतापूर्वक सोचने का समय है और बुद्धिमत्तापूर्ण कूटनीतिक कदम उठाने की जरूरत है। देश का हर नागरिक दृृढ़ता के साथ भारत की सम्प्रभुता तथा एकता और अखण्डता के लिये साथ खड़ा रहेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा है कि भारत के भूभाग को नेपाल का अंग बताना भारत के लिये खुली चुनौती है, जिसे भारत कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। 395 वर्ग किलोमीटर का यह भूभाग देश के लिये सामरिक महत्व का हे, अत्यंत संवेदनषील है और बहुत ही महत्तवपूर्ण है क्योंकि ये भारत- नेपाल की सीमा पर तो है किन्तु चीन से जुड़ा हुआ है।

RELATED ARTICLES

संगीत और नृत्य से सजी क्लासिकल वॉइस आफ अवध की शाम

लखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के दो दिवसीय उत्सव क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026 का सफल आयोजन तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय,...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...